अनुराग कश्यप की बढ़ीं मुश्किलें

140

अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ीं, FIR दर्ज ,अभिनेत्री पायल घोष यौन शोषण केस में।   

कश्यप पहले ही इन आरापों को ‘‘ निराधार’’ बता चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री के अपने वकील नितिन सातपुते के साथ पुलिस से शिकायत करने के बाद वर्सोवा पुलिस थाने में देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि भादंव की धारा 376 (I), 354, 341 और 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।अभिनेत्री पायल घोष द्वाऱा याैन शोषण का आरोप लगाने के बाद मुम्बई पुलिस ने फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  

बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके चलते मुंबई पुलिस ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पायल घोष के वकील नितिन सातपुते ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।

उन्होंने बताया कि सात साल पुराने (2013 के) मामले में पूछताछ के लिए कश्यप को बुलाया जाएगा। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कश्यप पर 2013 में वर्सोवा में यरी रोड स्थित एक स्थान पर उनके साथ याैन शोषण करने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री और उनके वकील सोमवार को ओशिवारा पुलिस थाने गए थे। वहां उन्हें वर्सोवा पुलिस थाना जाने को कहा गया क्योंकि घटना उसी न्यायिक क्षेत्र की है। वे ओशिवारा पुलिस थाने इसलिए गए थे क्योंकि कश्यप का कार्यालय उस इलाके में है।

सातपुते ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘ अंतत: आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत तरीके से रोकने,और महिला का शील भंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।’’अभिनेत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कश्यप के खिलाफ उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। वहीं, कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इस उन्हें ‘‘खामोश’’ करने का प्रयास करार दिया है। कश्यप के वकील ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरे मुवक्किल अनुराग कश्यप, इन गलत आरोपों से बेहद दुखी हैं, ये पूरी तरह से झूठे, निंदनीय और गलत हैं।’’