शोक

143

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिर्जापुर जनपद के पुराने समाजवादी नेता तथा लोकतंत्र रक्षक सेनानी श्री अरूण कुमार दुबे तथा अम्बेडकरनगर के समाजवादी पार्टी के जिला सचिव तथा पूर्व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ निषाद के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
     श्री अरूण कुमार दुबे (75वर्ष) काफी समय से बीमार थे और कोरोना पाॅजिटिव भी पाए गए थे। वे मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे। वे जीवन भर अविवाहित रहे। आपातकाल के विरोध में उन्होंने जेल यातना भी सही थी।
     श्री कैलाश नाथ निषाद समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे थे। वर्ष 2011 में 21 दिनों तक फैजाबाद मण्डल कारागार में भी निरूद्ध रहे थे।