मृतकों के परिजनों को तत्काल राशि वितरित करने के निर्देश- मुख्यमंत्री

80

मुख्यमंत्री ने तहसील मिश्रिख, जनपद सीतापुर मेंतेज बारिश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को नियमानुसारअनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश।

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने जनपद सीतापुर की तहसील मिश्रिख के ग्राम जगदीशपुर में हुई तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।