Covid-19,प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार 58,595,संख्या राजधानी में 7972

279

विगत 24 घंटों में कोरोना के 6193 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 58,595 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 1,90,818 हो गई है। रिकवरी का प्रतिशत 75.37 है। लखनऊ मै आज आये कोरोना 924 मरीज मिले।कल प्रदेश में 1,46,601 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 61,96,994 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।प्रदेश में 30,084 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,15,194 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 85,110 का होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6193 नये मामले सामने आये हैं। इस समय संक्रमित मरीजों की संख्या 58,595 है जबकि 1,90,818 मरीज ठीक हो चुके हैं।

योगी सरकार में कोरोना के इलाज में भी भ्रष्टाचार का वायरस लग गया है। अफसरों और उनके आकाओं के मुंह ऐसा खून लगा है कि प्लस ऑक्समिटर तक मे दलाली खा रहे हैं। सरकार पर यह गम्भीर आरोप खुद भाजपा विधायक श्री देवमणि दुबे का है। देखिये कहीं विधायक जी देशद्रोही न घोषित हो जाएं।

अब प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने डराना शुरू कर दिया है, प्रदेश में आज कोरोना के 6193 नए पॉजिटिव केस आए हैं। सितंबर में इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आने का यह पहला मामला है। इससे पहले 30 अगस्त को कोरोना के 6233 नए केस आए थे, जो एक दिन में मिले केस की सर्वाधिक संख्या थी। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर दो लाख 53 हजार 175 हो गई है। प्रदेश में इन संक्रमितों में एक लाख 90 हजार 818 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं प्रदेश में अभी भी रिकवरी रेट 75.37 प्रतिशत है।

अपर मुख्य सचिव सूचना (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज तथा गोरखपुर में कोरना के संक्रमण को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जेलों में कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। जेल के कर्मचारियों की भी नियमित जांच की जाए और कैदियों को जेल भेजने से पहले अस्थायी जेलों में रखा जाए।