सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिन

76

सेवा दिवस के रूप में सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिन।

पूरे प्रदेश के सभी जनपदों मे कांग्रेसजनों ने जरूरतमन्दों और कोरोना प्रभावित परिवारों को दवा वितरण, राशन/लंच पैकेट वितरण, सेनेटाइजर/मास्क वितरण व कोरोना उपचार मेडिसिन किट का वितरण किया गया।

सामूहिक भोज का आयोजन व अस्पतालों में मरीजों को फल-वितरण करके श्री राहुल गांधी जी के दीर्घायु होने की कामना की गयी।

रक्तदान कर कांग्रेसजनों ने श्री राहुल गांधी जी के पदचिन्हों पर चलकर सेवा का संकल्प लिया।

अंशू अवस्थी

लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, युवाओं के लोकप्रिय जननेता और सांसद राहुल गांधी का जन्म दिन पूरे प्रदेश में राशन, मास्क, दवा/सेनेटाइजर वितरण व अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण कर और सामूहिक भोज का आयोजन कर बहुत सादगी के साथ मनाया गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि इस अवसर पर लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में जरूरतमन्दों व कोरोना से प्रभावित परिवारों को राशन वितरित कर कांग्रेसजनों ने श्री राहुल गांधी जी के विचारों पर चलकर सेवा भाव का संकल्प लिया और श्री राहुल गांधी जी के दीर्घायु होने की कामना की।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण व गोमती नगर रिवर फ्रण्ट पार्क स्थित मलिन बस्ती सहित डालीगंज पुल स्थित मलिन बस्ती, नदवा कालेज स्थित मलिन बस्ती में गरीब परिवारों को राशन वितरण किया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा कैसरबाग में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया और राजकीय बालगृह शिशु अनाथालय पहुंचकर कांग्रेसजनों द्वारा वहां बच्चों को चाॅकलेट, बिस्कुट, फल व खिलौने दिये गये। युवा कांग्रेस कार्यालय में मीडिया पैनलिस्ट आस्था तिवारी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। राहुल गांधी जी के जन्म दिन के उपरोक्त कार्यक्रमों में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, अनूप गुप्ता, प्रदेश महासचिव श्री सैफ अली नकवी, प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, लखनऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह एवं अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’, प्रिण्ट मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री अंशू अवस्थी, मीडिया पैनलिस्ट रफत फातिमा, श्री उवैद नासिर, श्री तारिक सिद्दीकी, श्री नदीमुद्दीन, मीडिया पैनलिस्ट सुश्री आस्था तिवारी, श्री पंकज तिवारी, श्री मनोज पाठक, लखनऊ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित तिवारी, दीपेन्द्र मिश्रा, नीरज तिवारी, सोम विकल, आलोक सिंह रैकवान, सत्येन्द्र वर्मा, मोहम्मद शफीक, रमाशंकर द्विवेदी,डा0 शहजाद, असीम मुन्ना आदि उपस्थित रहे।

पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में राहुल गांधी का जन्म दिन दवा/फल/राशन का वितरण एवं रक्तदान कर मनाया गया। जनपद गोण्डा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल व शहर अध्यक्ष रफीक रायनी के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने फल वितरण किया गया। जनपद हरदोई में फल व कोरोना दवा किट वितरण किया गया। जनपद चन्दौली में कांग्रेसजनों ने रक्तदान किया और फल व राशन वितरण किया गया। आगरा में अस्पताल में जाकर दवा व मास्क वितरण किया गया।

जनपद अयोध्या में उ0प्र0 कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया, जिसमें युवा कांग्रेस नेता शरद शुक्ला भी मौजूद रहे। जनपद गोरखपुर में कांग्रेसजनों ने राशन वितरण व दवा वितरण कर श्री राहुल गांधी जी का जन्म दिन मनाया। जनपद लखीमपुर में मास्क व दवा किट वितरित की गयीं। इसके अलावा कानपुर में विभिन्न स्थानों पर जाकर कांग्रेसजनों ने जरूरतमन्दों को राशन व फल का वितरण किया गया, जनपद फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बरेली, बहराइच, जौनपुर, एटा, गौतमबुद्धनगर, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, चन्दौली, बलरामपुर, मुरादाबाद सहित समस्त जनपदों में जरूरतमंदों की सेवा कर जन्म दिन कार्यक्रम मनाया गया।