अज्ञात वाहन की टक्कर में दो घायल

91

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या, भेलसर पटरंगा थाना क्षेत्र के भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर ग्राम खण्डपिपरा के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पटरंगा पुलिस व पीआरवी डायल 112 को दी।

सूचना मिलते ही डायल112 व उपनिरीक्षक पंकज कुमार तत्काल अपने हमराहियों के साथ के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर गम्भीर रूप से घायल हुए एक पुरुष व एक महिला को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारदी जिसमे बाइक सवार राशिद पुत्र रसीद व एक महिला साफिया बानो घायल हो गए हैं दोनों लोग रुदौली थाना क्षेत्र के भेलसर गांव के निवासी हैं।

दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया है।उपनिरिक्षक ने बताया कि घायलों के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर ही नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।