अयोध्या के विकास कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता से कराये-मण्डलायुक्त

81

अयोध्या – मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम एवं उसके आसपास विकास कार्यो से सम्बंधित समग्र विकास कार्यो की कलेक्टेट स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। सर्वप्रथम जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विकास कार्यो का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

मण्डलायुक्त द्वारा रामजन्मभूमि परिसर के आसपास के विकास कार्यो का विगत 13 अक्टूबर 2020 को किया गया था जिसमें अयोध्या पुर्नगठन सीवरेज योजना, अयोध्या नगर की सीवर योजना फेज-2, अयोध्या पेयजल योजना, फैजाबाद नगर में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट योजना, अयोध्या में दशरथ महल सत्संग भवन, यात्री सहायता केन्द्र, क्वीन हो मेमोरियल पार्क, रामकथा पार्क विस्तारीकरण, रामकथा गैलरी, अयोध्या स्ट्रीट रेजुवेन्शन के अन्तर्गत फूड पाथ के नवीनीकरण कार्य, घाटों के सौन्दर्यीकरण, अयोध्या नगर के अन्तर्गत रामजन्मभूमि परिसर के पास पहुंचने वाले विभिन्न मार्गो का मरम्मत, विस्तारीकरण, अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला केन्द्र, थीम पार्क, अयोध्या भोजन संध्या स्थल, अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेन्टर, अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला केन्द्र आदि प्रमुख कार्य थे।

मण्डलायुक्त ने कहा कि अयोध्या से सम्बंधित विकास कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाय और अनावश्यक रूप से विलम्ब न किया जाय इसकी प्रत्येक माह समीक्षा की जायेगी। सम्बंधित कार्यो को वित्तीय स्वीकृति एवं बजट प्राप्त हो उसको गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में फरवरी माह तक पूरा किया जाय। जहां पर बजट प्राप्त नही है वहां पर जिलाधिकारी से एवं मुझसे विभाग के प्रमुख सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखवाया जाय।

सम्बंधित विकास कार्यो का विस्तृत विवरण मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार द्वारा बिन्दुवार प्रस्तुत किया गया तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं से मौके पर आने वाली व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी ली गयी तथा इससे प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में दूर कर कार्यो को तेजी लाने का निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने हाईवे मार्ग के नीचे सहादतगंज रायबरेली चौराहा, अम्बेडकरनगर चौराहा आदि चैराहों के नीचे जो हाईवे कूल के नीचे स्थान है उसका सौन्दर्यीकरण किया जाय तथा उस पर शौचालय भी बनाने की कार्यवाही करने हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभागों को निर्देश दिया गया। इनमें कुछ कार्य भारत सरकार के तथा कुछ राज्य सरकार के।

कुछ कार्य पूर्ण हुये है कुछ कार्य प्रस्तावित/चल रहे कार्यो की समयबद्व से पूर्ण किया जाना है। आयुक्त ने बताया कि अयोध्या के विकास को लेकर जो योजनाएं बन रही है इसका समन्वय करके कार्य किया जाना है इसमें शासन एवं जिले से टाइम टू टाइम कार्य होना है। बैठक में आयुक्त अध्यक्ष महोदय की बिन्दुवार समीक्षा के दौरान बताया कि रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का का निर्माण स्वीकृति कार्य 275.35 लाख लागत से चल रहा है 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसमें दर्शक दीर्घा का विस्तारीकरण 210.11 लाख स्वीकृति हुआ है और 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण, ट्वायलेट ब्लाक 21.64 लाख स्वीकृति 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत रामायण सर्किट अयोध्या का निर्माण कार्य स्वीकृति लागत 8412.3 लाख जिसमें 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

रामकथा गैलरी में पार्किंग का विकास के लिए स्वीकृति लागत 39.58 लाख जिसका कार्य प्रारम्भ हो चुका है और कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण होगा। नया बस डिपो के लिए स्वीकृति लागत 704.64 लाख जिसमें 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मल्टीलेबल कार पार्किंग का निर्माण में स्वीकृति लागत 1565.8 लाख रूपये में 574.75 लाख रूपये व्यय हो चुके है। इस पार्किंग में 84 कारों के पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी जिसमें 2 मंजिला भवन का प्राविधान है।

स्ट्रक्चर कार्य पूर्ण। आन्तरिक पार्किंग का कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण और बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण तथा शेष कार्य प्रगति पर है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर यात्री छादक का निर्माण स्वीकृति लागत 188.25 लाख रूपये तथा 56.78 लाख रूपये व्यय हुये है। टूरिस्ट शेल्टर का कार्य पूर्ण, 34 नग पर कार्य पर स्ट्रक्चर का कार्य चल रहा है तथा 31 मार्च 2021 तक कार्य पूर्ण होगा।

राम की पैड़ी में स्टोन प्लांटर के लिए स्वीकृति लागत 12.00 लाख रूपये में कार्य पिल्थि स्तर पर है। पब्लिक कन्वेंस (ट्वायलेट ब्लाक) 20 नग की स्वीकृति लागत 451.36 लाख, जिसमें 20 नग में से 01 नग पंचकोसी मार्ग पर, 08 नग चैदह कोसी मार्ग पर एवं 05 नग राम जन्मभूमि परिसर में बनाये जाने है, जिसमें 11 नग पर कार्य प्रगति पर है। पुलिस बूथ 08 नग की स्वीकृति लागत 13.46 लाख, जिसमें 06 नग का कार्य पूर्ण 01 नग के स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने आगे बताया कि अयोध्या स्ट्रीट रेजुवेन्शन के अन्तर्गत फुटपाथ के नवीनीकरण के कार्याे में कोबल स्टोन से रोड पटरी का निर्माण, के.सी. डेन/दासा मिर्जापुर स्टोन, स्टोन छतरी के साथ वाटर कियोस्क, टवायलेट 3 नग, साइन बोर्ड 20 नग तथा लैण्डस्कैपिंग का कार्य प्रगति पर है। चैक अयोध्या से हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल में पैडस्ट्रियन स्ट्रीट के कार्यो में सड़क पर कोबल स्टोन/पिंक सैण्ड स्टोन का कार्य की स्वीकृति लागत 683.10 लाख रूपये में व्यय 317.00 लाख रूपये।

जनपद अयोध्या में पुलिस विभाग के ट्राजिस्ट हास्टल (जी़12) का निर्माण कार्य में स्वीकृति लागत 2329.26 लाख, जिसमें प्रथम ब्लाक में पाइलिंग कार्य पूर्ण व 90 प्रतिशत राफ्ट की कास्टिंग की जा चुकी है। द्वितीय ब्लाक में पाइलिंग कार्य पूर्ण। फुटिंग के लिए सरिया बांधनें का कार्य प्रगति पर है। अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं कला गैलरी में डिटिजल इन्टरवेंसन का कार्य में अन्र्तराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं कला गैलरी के लिए स्वीकृति लागत 1348.17 लाख, जिसमें केबिलिंग और कन्डूयिटिंग का कार्य 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, एट्रियम का कार्य पूर्ण, सी0सी0टी0वी0 वायरिंग का कार्य पूर्ण, कैमरा लगाने का कार्य प्रगति पर है।

सिंचाई एवंज ल संसाधन विभाग द्वारा लक्ष्मण किला घाट के विकास एवं निर्माण कार्य की परियोजना की स्वीकृति लागत 973.41 लाख के सापेक्ष 776.25 लाख व्यय, जिसमें गुप्तारघाट की स्वीकृति परियोजना की बचत धनराशि रूपये 452.73 लाख के सापेक्ष धनराशि 419.50 लाख की परियोजना तैयार कर स्वीकृति हेतु पर्यटन विभाग को प्रेषित की गयी है जिसमें लक्ष्मण किला घाट के स्लोप पर वोल्डर पिचिंग/रिनोवेशन के कार्य कराने हेतु धनराशि 37.30 लाख का प्राक्कलन सम्मिलित है।

स्वीकृति उपरान्त इस कार्य को कराया जाना प्रस्तावित है। गुप्तारघाट के विकास एवं निर्माण कार्य की परियोजना में स्वीकृति लागत 3710.67 लाख के सापेक्ष व्यय राशि 3222.43 लाख, जिसमें कार्य प्रगति पर है और निविदा की कार्यवाही की जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अयोध्या फैजाबाद मुख्य मार्ग गेट नम्बर 3 से श्रीराम जन्मभूमि पहुंच मार्ग का सुधार/मरम्मत कार्य में 0.525 किमी0 लम्बाई में 7 मीटर चैड़ाई में सुदृढ़ीकरण का कार्य एवं 0.125 किमी0 लम्बाई में 7 मीटर चैड़ाई में नवनिर्माण का कार्य, जिसमें अवशेष 0.125 किमी0 लम्बाई के निर्माण हेतु उच्च स्तर से निर्णय लिया जाना है शेष कार्य पूर्ण है।

पंचकोसी व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य। जिसमें पंचकोसी मार्ग के 7 किमी0 स्थित ब्रहमकुंड एवं दशरथ कुंड के पास 1.13 किमी0 लम्बाई 4600 वर्गमीटर मे मार्ग के किनारे पटरियों पर इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का कार्य स्वीकृति है जिसके सापेक्ष लगभग 3650 वर्गमीटर में कार्य पूर्ण है शेष कार्य प्रगति पर है। संस्कृति विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला केन्द्र में स्वीकृति लागत 347.86 लाख के सापेक्ष 227.95 लाख व्यय, जिसमें चहरदीवारी गेट सहित 1500 मीटर में 1200 मीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है।

थीम पार्क में स्वीकृति लागत 358.33 लाख के सापेक्ष 468.52 लाख रूपये व्यय हो चुका है, जिसमें टायलेट ब्लाक एवं दर्शक दीर्घा का कार्य पूर्ण, ओपेन एयर थियेटर का कार्य पूर्ण, रिसेप्सन रूम का कार्य पूर्ण, इन्टर लाकिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। अयोध्या में सांस्कृतिक मंच (कल्चरल स्टेज) आडिटोरियम (216 व्यक्तियों की क्षमता हेतु) का निर्माण कार्य की स्वीकृति लागत 488.97 लाख के सापेक्ष 245.58 लाख व्यय हुआ है। इस बैठक में परियोजना निदेशक श्री कमलेश सोनी, विभिन्न विभागों के अधिशाषी अभियन्तागण, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, उप निदेशक सूचना, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुख आदि उपस्थित थे।