अलीगढ़ मण्डल के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने विस्तृत समीक्षा की

100

मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अलीगढ़ मण्डल के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा,सांसदों और विधायकों से संवाद स्थापित किया तथा अधिकारियों को जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक कर क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान के निर्देश, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को पूरा करते हुए इनकी निधियों का जनहित मंे पूरा सदुपयोग किया जाए।

लखनऊ, आज अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अलीगढ़ मण्डल के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की, उन्होंने सांसदों और विधायकों से संवाद स्थापित किया तथा अधिकारियों को जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक कर क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत तकनीक का उपयोग करते हुए मण्डलीय समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर समयबद्ध ढंग से कार्यवाही की जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन में बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण किया जाए। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को पूरा करते हुए इनकी निधियों का जनहित पूरा सदुपयोग किया जाए। उन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरतते हुए विकास कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए।

वैश्विक महामारी कोविड-19 के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरतते हुए विकास कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश,विकास कार्यों की 80 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण होने पर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करा दिया जाए, जिससे समय से धनराशि निर्गत हो सके
भूमि सम्बन्धी प्रकरणों में त्वरित निर्णय लेते हुए शीघ्रता से कार्यवाही की जाए।

विकास कार्यों की 80 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण होने पर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करा दिया जाए, जिससे समय से धनराशि निर्गत हो सके। उन्होंने सभी विभागों को समय से धनराशि निर्गत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि सम्बन्धी प्रकरणों में त्वरित निर्णय लेते हुए शीघ्रता से कार्यवाही की जाए, क्योंकि भूमि की उपलब्धता के अभाव में विकास कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य व पेयजल आपूर्ति के मामलों में शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। पेयजल आपूर्ति तथा खारे पानी की समस्या से निजात के लिए ‘हर घर नल’ योजना संचालित की जा रही है। इसके सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए प्रस्ताव बनाए जाएं।

हेपेटाइटिस तथा कोविड-19 के रोगियों के लिए गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं जनपद स्तर पर ही उपलब्ध करायी जाएं। जिन जनपदों में वेण्टीलेटर फंक्शनल नहीं हैं, वहां विशेषज्ञ भेजकर चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षित करते हुए वेण्टीलेटरों को कार्यशील किया जाए। उन्होंने स्थानीय महत्व के आधार पर पर्यटन विकास की योजनाओं को विकसित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इनके माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने जनपद एटा के सोरो के पर्यटन विकास के कार्यों को तेजी से किए जाने के निर्देश दिए।

पेयजल आपूर्ति तथा खारे पानी की समस्या से निजात के लिए संचालित ‘हर घर नल’ योजना के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए प्रस्ताव बनाए जाएं, स्थानीय महत्व के आधार पर पर्यटन विकास की योजनाओं को विकसित किए जाने के निर्देश। जनपद एटा के सोरो के पर्यटन विकास के कार्यों को तेजी से किए जाने के निर्देश।

‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत कार्य योजना बनाकर जनपद के विशिष्ट परम्परागत उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ जनपद में ताले के कारोबार की तरह अन्य जनपदों में भी वहां के उत्पादों की व्यापक कारोबारी सम्भावनाएं हैं। राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए उन्होंने जिलाधिकारियों को विभागवार समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक शौचालय निर्माण तथा ग्राम सचिवालय भवनों के निर्माण के कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि व्यक्तिगत तथा सामुदायिक शौचालयों का भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई का कार्य मनरेगा कन्वर्जेन्स के माध्यम से कराया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मण्डलायुक्त अलीगढ़ एवं जनपद अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज के जिलाधिकारियों से विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डलायुक्त अलीगढ़ ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि अलीगढ़ मण्डल में 50 करोड़ रुपए से अधिक की 25 परियोजनाएं संचालित हैं। इनकी स्वीकृत लागत 4658.78 करोड़ रुपए हैं। समानान्तर निचली गंगा नहर की भौतिक प्रगति 94 प्रतिशत है। इसका कार्य मार्च, 2021 तक पूर्ण हो जाएगा।

अलीगढ़ जनपद में ताले के कारोबार की तरह अन्य जनपदों में भी वहां के उत्पादों की व्यापक कारोबारी सम्भावनाएं अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें।

मण्डलायुक्त ने बताया कि अलीगढ़ से आगरा बाईपास पर आर0ओ0बी0 का निर्माण फरवरी, 2021 तक लक्षित है। साकरा घाट पर सेतु निर्माण दिसम्बर, 2020 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। पलवल-टप्पल-अलीगढ़ मार्ग मार्च, 2021 में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़-सोरो मार्ग लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कर लिया जाएगा। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल काॅलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से शिक्षण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एटा नगर सीवरेज योजना के कार्य समय से पूर्ण हो जाएंगे। अलीगढ़ पुनर्गठन पेयजल योजना, अलीगढ़ सीवरेज योजना स्मार्ट सिटी, कासगंज सीवरेज योजना तथा अमृत योजना के तहत जलापूर्ति, सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबन्धन के कार्य भी समय से पूर्ण कर लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अचलताल के सौन्दर्यीकरण के कार्य में तेजी लायी जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अतरौली, अलीगढ़ को उच्चीकृत करते हुए 100 शैय्या वाले संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अलीगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही, मल्टी लेवल पार्किंग तथा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्हांेंने कहा कि अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया तेज की जाए।

जरखारी बाईपास मार्ग पूर्ण किए जाने के अवरोधों को शीघ्र दूर किए जाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए, उन्होंने एटा-कासगंज फोरलेन मार्ग के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में रेल मंत्रालय से संवाद किए जाने की बात कही। उन्होंने पुलिस लाइन कासगंज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अतरौली, अलीगढ़ को उच्चीकृत करते हुए 100 शैय्या वाले संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, अलीगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही, मल्टी लेवल पार्किंग तथा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था किए जाने के निर्देश। अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया तेज की जाए,राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए जिलाधिकारियों को विभागवार समीक्षा करने के निर्देश।

जिलाधिकारी अलीगढ़ ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि जनपद में 10 से 50 करोड़ रुपए के मध्य की लागत की 10 परियोजनाएं संचालित हैं। मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नो फ्रिल्स एयरपोर्ट निर्माण के सम्बन्ध में विभागीय स्तर पर समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद अलीगढ़ के वाणिज्य कर कार्यालय के निर्माण कार्य को पूर्ण किए जाने तथा नवीन आश्रम पद्धति विद्यालय अलहदादपुर के कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ हार्डवेयर का हब है। ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने डिफेंस काॅरिडोर सम्बन्धी कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एटा ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि 10 से 50 करोड़ रुपए की 08 परियोजनाएं जनपद में संचालित हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 100 शैय्या के मैटरनिटी विंग को शीघ्र संचालित किया जाए। जिलाधिकारी हाथरस ने बताया कि 10 से 50 करोड़ रुपए की 08 विकास योजनाएं संचालित हैं। मुख्यमंत्री जी ने इन विकास परियोजनाओं के लम्बित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाथरस में बने ट्राॅमा सेण्टर के लिए स्टाफ की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खारे पानी की समस्या के निजात पाने और शुद्ध जलापूर्ति के लिए हर घर नल योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना के सम्बन्ध में उन्होंने प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी कासगंज ने बताया कि 10 से 50 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं पर जनपद में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने सभी विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव परिवहन अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन जितेन्द्र कुमार, निदेशक सूचना शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।