आज प्रदेश का किसान बदहाल-मुकेश सिंह

74

राशिदा रिजवान
लखनऊ – महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में चल रही गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्राओं के तहत आज कांग्रेस संदेश पदयात्रा लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के रहीम नगर (हीवेट पालीटेक्निक) चौराहे से खुर्रमनगर चैराहा(रिंग रोड) तक हुई। पदयात्रा का खुर्रम नगर चौराहे(रिंग रोड) पर समापन किया गया।

महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ की प्रवक्ता राशिदा रिजवान ने बताया कि पदयात्रा के मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज किसान बदहाल है। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा के कुशासन में सबसे ज्यादा किसान परेशान है। जहां गन्ना किसानों को उनके बकाये का भुगतान नहीं हुआ वहीं उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

किसान अपनी उपज को औने-पौने दामों में बिचैलियों के हाथों बेंचने के लिए मजबूर है। किसान विरोधी तीनों काले कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर एवं सरकारी गौशालाओं में सरकारी उदासीनता, भ्रष्टाचार के चलते खाने-पीने की कमी और समुचित रखरखाव न होने से इस भीषण ठण्ड में गौ माताओं के मरने से बचाने के लिए पदयात्रा निकाली गयी।

मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि गाय को रोटी और गुड़ खिलाकर फोटो सेशन कराने वाले मुख्यमंत्री जी को गाय और किसान के नाम पर चिढ़ हो रही है। सरकार के इशारे पर प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए चारा-पानी न मिलने से कमजोर, वृद्ध जिन्दा गौ माताओं को जेसीबी से हटाकर फिंकवा रहा है जो बहुत ही दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी गौ माता को बचाने और किसानों को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और करती रहेगी।

गाय बचाओ-किसान बचाओ किसान संदेश पदयात्रा के तहत आज महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा लखनऊ के लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में निकाली गयी।

राशिदा रिजवान ने बताया कि पदयात्रा में मुख्य रूप से लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा0 आर0सी0 उप्रेती, डॉ0 शहजाद आलम, शैलेन्द्र तिवारी पूर्व पार्षद, नसीम खान, अरशद आजमी,योगेन्द्र सिंह नेगी, रईस अहमद, आर0बी0 सिंह एडवोकेट, योगेश्वर सिंह, सुरेन्द्र शुक्ला, अमित मिश्रा, जमाल खान,अजय वर्मा, रामपाल यादव, इस्लाम अली, संजय बाल्मीकि, धर्मेन्द्र तिवारी, अशोक दुबे, सतेन्द्र वर्मा, उमाशंकर यादव, एस0एम0 शफीक, रथिन चक्रवर्ती, आर0एस0 परिहार, अविनाश कनौजिया, पप्पू प्रजापति, मो0 शुएब, फरहान हसन, हंसराज चैहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।