उत्तर प्रदेश दिवस गर्व दिवस

117

अयोध्या – उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात अपने उद्बोधन में कहा कि आज बड़े गौरव का दिन है, प्रदेश का हर जनपद आज उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मना रहा है। उत्तर प्रदेश गठन के पश्चात किसी भी सरकार ने अपने इस गौरव पूर्ण दिन को मनाने का ध्यान नहीं दिया।

4 वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार ने उत्तर प्रदेश के गौरव को पूरे भारत एवं विश्व पटल पर यादगार बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का निर्णय लिया गया, इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश के गौरव को विश्व पटल पर स्थापित करने का उद्देश्य प्रमुख रूप से रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के गठन के पश्चात पहली बार उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो व शहरी क्षेत्र में आवास का निर्माण, सड़कों का जाल बिछाना हो, कृषि क्षेत्र में किसान भाइयों को अनुदान पर कृषि संयंत्र उपलब्ध कराना हो, कानून व्यवस्था, श्रमिकों का कल्याण, समाज कल्याण हो, सभी क्षेत्रों में प्रदेश कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और इसका सारा श्रेय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उन योजनाओं को लागू करने एवं समय-समय पर समीक्षा करने वाले अधिकारियों को जाता है। जनमानस का साथ मिलता रहा तो निश्चित रूप से भविष्य में हमारा प्रदेश उत्तर प्रदेश को मॉडल के रूप में भी जाना जाएगा।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस यानी यूपी दिवस हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। यह गौरव का बोध हम सबको इसके लिए हम सबके प्रेरणास्रोत उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रत्येक 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने का संकल्प लिया और कहा कि संकल्प से सिद्वि की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश। साथ ही हम सबको कार्य करने हेतु मंत्र दिया-नवनिर्माण, नौवोत्थान, नव कार्य-सांस्कृति।

उत्तर प्रदेश का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक लोग उत्तर प्रदेश से ही रहे है। हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री परम श्रद्वेय मा0नरेन्द्र मोदी जी का संसदीय क्षेत्र भी यही है। उत्तर प्रदेश यदि देश को नेतृत्व देने में सक्षम है तो इसके पीछे न सिर्फ उसका गौरवशाली इतिहास है बल्कि आजादी के बाद लगातार उपलब्धियां हासिल करने की ललक भी है। कमी थी तो एक ऐसे दिन की जो समग्रता से गौरव बोध का अहसास करा सकें। यानी वह दिन जो हमारी पहचान, सांस्कृति, कला, साहित्य, पर्व, व्यंजन, विचार और संशोधनों को पूरे देश में गरिमा के साथ ले जायें। इस कमी को हम सभी के प्रेरणा पुरूष मा0 योगी जी ने यूपी दिवस के रूप में पूरी कर दी।
97 हजार गांव,700 से अधिक नगर, 80 सांसद, 403 विधायक, 70 फीसदी साक्षरता दर, सबसे बड़ा हाईकोर्ट, एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था माध्यमिक शिक्षा परिषद, जमीदारी, उन्मूलन, मण्डल आंदोलन आदि से अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले उत्तर प्रदेश ने श्रीराम, कृष्ण, गौतमबुद्व समेत विभूतियों के माध्यम से पूरी दुनिया में मानवता का संदेश दिया है।


देश व प्रदेश का मूल मंत्र स्वदेशी व स्वालम्बन है, आत्मनिर्भर भारत की आधारशीला भी स्वदेशी व स्वालम्बन है, जिसका आधार परम्परागत उद्यम है, इसी क्रम में छोटे से छोटे व बड़े से बड़े उद्योग को बढ़ावा दिया गया है, इस बार हुनरहाट से एक जनपद एक उत्पाद को भी जोड़ा गया है। एक जनपद एक उत्पाद से न सिर्फ परम्परागत उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है बल्कि निर्यात भी बढ़ा है। ऐसे अवसरों से प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में गन्ने के भुगतान, गेहूं, गन्ना, आलू, हरी मटर, दुग्ध, आम एवं आवला के उत्पादन, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण, उज्जवल योजना के तहत गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत विद्युत संयोजन, जनधन योजना, किसान भाईयों को अनुदान के भुगतान, सड़क व हवाई कनेक्टिीविटी में, इज आफ डूइंग, विजनेस व अन्य सैकड़ों प्रमुख व महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्याे में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। यह हम सभी उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए गर्व की बात है।

अयोध्या के दिव्य व भव्य दीपोत्सव, बरसाने की होली, प्रयाराज के अविस्मरणीय कुम्भ के विशेष आयोजन ने हमारी सभ्यता व सांस्कृतिक को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलायी है, हम सभी का गौरव बढ़ाया है।कोरोना महामारी का भी हम सभी ने डटकर सामना किया, देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रदेश होने के बाद भी कोरोना के मरीजों की संख्या अन्य प्रदेशों की तुलना में कम रही।

कोरोना महामारी के समय कोई भी व्यक्ति भूखा नही रहा, जो सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व सामाजिक संगठनों की नैतिक जिम्मेदारियों के कारण सम्भव हो सका। मा0प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत में स्वदेशी बैक्सीन बनी जो स्वालम्बन व आत्मनिर्भर भारत की देन है। ब्राजील, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, मारीशस आदि पड़ोसी देशों को भी बैक्सीन देकर आत्मनिर्भर भारत को वैश्विक मान्यता दी गयी।

सशक्त नारी सम्मान अधिकार चुनाव के समय हमारी सरकार का संकल्प था। जिस संकल्प को पूरा करने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाये गये है। एन्टीरोमियो स्क्वायर्ड, 181 वूमेन हेल्पलाइन, आशा ज्योति केन्द्रों, महिला स्वास्थ्य परीक्षण, मातृत्व सेवा सम्मान जैसी अनेक योजनाएं महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभा रही है।

अयोध्या के घाटों का पुर्नरूद्वार, अनावरण रामलीला का मंचन, मां सरयू जी की प्रतिदिन आरती, सावन मेले में विशिष्ट आयोजन, प्रसाद योजना, भजन संध्या स्थल, रामायण कान्क्लेव, राम की पैड़ी का विकास, राज्य के सभी तीर्थो को फोरलेन से जोड़ने की व्यवस्था, सरयू को नाले विहीन करने की योजना, गुप्तारघाट, कम्पनी गार्डेन का सौन्दर्यीकरण, निश्चित रूप से अयोध्या के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे है।

अयोध्या पर्वो की, ज्ञान की, साहित्य की, कला की, सांस्कृतिक की और विशेष रूप से श्रीराम की नगरी है। राम जन्मोत्सव, झूलनोत्सव जैसे उत्सवों से गुंजायमान रहने वाली नगरी मा0योगी जी की प्रेरणा से सम्पूर्ण विश्व में दीपोत्सव की नगरी के रूप में जानी जाने लगी है। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का राम भक्तों का स्वप्न साकार हो रहा है। आज इस अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। अपनी अवध की धरती को स्वच्छ व सुन्दर बनायेंगे, के साथ अपना उद्बोधन समाप्त किया।

लोकप्रिय जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को मिलजुल कर प्रदेश को शिखर पर पहुंचाना है। नीतियों योजनाएं को सरकार/शासन के उच्चाधिकारियों के मार्ग निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ प्रदेश के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय स्थापित कर पहुंचाते हैं वर्तमान में पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अधिकारियों की एक अच्छी टीम कार्य कर रही है प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है उन्होंने इतने कम समय में उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की जो तैयारी मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने की है वे सभी बधाई के पात्र हैं।

सूचना विभाग के कलाकारों ने बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुति दी। वे सभी बधाई के पात्र है। आज उत्तर प्रदेश के जीवन शैली, वेश-भूषा, भाषा शैली की जो प्रस्तुति है उससे लगता है कि हम सभी अपनी परम्परा को जीवित रखते हुये उससे बहुत प्रेम करते है और इसे सदैव बनाये रखना है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रथमेश कुमार, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, उपायुक्त उद्योग सहित जिला पंचायत से अविरल, जिला समन्वय उपस्थित थे।