कानून व्यवस्था तथा सुशासन को समर्पित सरकार-स्वतंत्र देव सिंह

106
हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद  लक्ष्मण आचार्य ने प्रस्तुत किया। जिसका समर्थन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  पंकज सिंह व प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने किया। प्रदेश कार्यसमिति में राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया।

—– राजनैतिक प्रस्ताव —–

उ0प्र0 की राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई । यह प्रदेश देश का विशालतम् प्रदेश है जहाँ गंगा यमुना सरस्वती की धारा प्रवाहित होती है। ज्ञान, अध्यात्म, शिव  की नगरी काशी, प्रभु श्रीराम की अयोध्या, गीता का संदेश देने वाली  कृष्ण की नगरी मथुरा, यही प्रदेश महात्मा बुद्ध, गुरु रविदास, संत तुलसीदास, संत कबीर व कवि जायसी ने दुनिया को शान्ति एवं सौहाद्र का संदेश दिया है। राजनीति में एकात्म मानववाद का दर्शन देने वाले हम सब के प्रेरणा स्रोत पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मभूमि, कर्मभूमि यही प्रदेश रहा है। लखनऊ की धरती से सांसद होकर श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में पार्टी ने तीन बार आदर्श लोक कल्याणकारी सरकार बनाने का काम किया। आज सौभाग्य का विषय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी इसी प्रदेश की आध्यात्मिक नगरी काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दुसरी तरफ प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गोरक्ष पीठ से निकल कर उ0प्र0 की नई विकासगाथा मा0 मोदी जी के नेतृत्व में लिख रहें हैं। कभी प्रदेष सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों के कारण आराजकता, जंगलराज, गुण्डाराज, विपन्नता से जूझ रहा था। उ0प्र0 आज सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। वर्ड बैंक की इज आॅफ डूयिंग की रैकिंग बिजनेस रिफाॅर्म ऐक्शन प्लान के क्रियान्वन में उ0प्र0 ने लम्बी छलांग लगायी है और 12वें स्थान से बढ़कर दूसरे स्थान में पहुँच गया है। वैश्विक आपदा कोरोना की चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी  नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में योगी सरकार ने जिस प्रकार से आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति दिया जिसमेें वोकल फाॅर लोकल को प्राथमिकता देते हुए नई ऊँचाइयों पर ले गये। जिससे प्रदेश की जनता की सेवा-सुरक्षा, समृद्धि, विकास की योजनाओं को जमीन पर उतारा जा सका। जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा सम्पूर्ण समाज कर धन्यवाद व आभार व्यक्त कर रहा है।

अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण व प्रदेश का ढांचागत विकास, विशेष रूप से सड़क एक्सप्रेस-वे निर्माण, कोविड-19 प्रबंधन, हर घर नल-जल, उर्जा के क्षेत्र में सरप्लस पावर वाला स्टेट, शिक्षा सुधार, कौशल विकास एवं प्रवासी मजदूर, रोजगार सृजन प्रदेश की तस्वीर को बदल रहें हैं। विशेष रूप से दूसरी लहर के दौरान संगठन सरकार ने ‘‘सेवा‘‘ के नये कीर्तिमान स्थापित किये। इसके साथ पंचायत चुनाव, शिक्षा एवं रोजगार, कृषि क्षेत्र में विकास, भ्रष्टाचार पर लगाम, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, अपराधियों एवं माफियाओं पर अंकुश, धर्मान्तरण के माध्यम से सांम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ धर्म परिवर्तन विधेयक आया जिसमें 10 वर्श तक की कठोर सजा के प्रावधान से लगाम लगा। अनेक सरकार की उपलब्धियों के साथ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है।
पिछले करीब डेढ़-दो वर्षों से पूरा विश्व कोविड महामारी से पीड़ित है। जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस संकट की घड़ी मंे मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में लोक जीवन को बचाने का न केवल प्रयास हुआ अपितु विपदा में सेवा कार्यों की नयी मिसाल प्रस्तुत किया। महामारी के बावजूद विकास के पहिए को रूकने नहीं दिया। ढंाचागत विकास की दिशा में हम सभी ने सकारात्मक गति बनाये रखा है, इसके लिए यह कार्यसमिति अपने नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है।

कोविड-19 का प्रबंधन –

दुनिया के तमाम विकसित देश जहां कोविड-19 के सामने खुद को बेबस पा रहे थे, वहीं अपनी विशाल जनसंख्या एवं सीमित संसाधनों के बावजूद हमने श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इसका प्रभावी तरीके से मुकाबला किया। उ0प्र0 देश की सर्वाधिक आबादी वाला प्रदेश है। कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए यह आशंका व्यक्त की गयी थी कि हमारे प्रदेश में यह महामारी कहर बनकर टूटेगी। किन्तु मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमने इसका मुकाबला किया। जिसकी प्रशंसा उच्चत्तम न्यायालय एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन , नीति आयोग, सहित अनेक देशों ने भी की है।आंकड़ो के लिहाज से देखें तो 12 जुलाई, 2021 तक कोविड-19 संक्रमण की स्थिति कुछ इस प्रकार है। उत्तर प्रदेश की कुल 24 करोड़ जनसंख्या में करीब 17 लाख यानि 0.70 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए है। संक्रमित लोगों 98.58 प्रतिशत लोग रिकवर हुए।

महामारी के कठिन दौर में भी विपक्षी दलों ने नकारात्मकता फैलाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता में भ्रम फैलाकर उन्हें टीकाकरण से दूर रखने तक का प्रयत्न किया गया। जहां एक ओर देश वासियों के स्वास्थ्य एवं जीवन को जोखिम में डालने का प्रयास किया गया वहीं दूसरी ओर देश के वैज्ञानिकों को भी अपमानित किया गया, यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।इस विपरीत परिस्थितियों में भी केन्द्र और राज्य सरकार के समन्वय से कोविड-19 महामारी का प्रबन्धन अतुलनीय रहा। श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी की कर्मभूमि काशी में कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के पहले 10 दिनों में ही इस महामारी पर नियंत्रण पा लिया गया था। 22 अप्रैल से ही संभी अस्पतालों में आक्सीजन की आवश्यकता एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जाने लगी थी। जो अगले 10 दिनों में ही सामान्य हो गयी थी। सभी कोविड अस्पतालों में आवश्यक दवाईयां विशेषकर जीवन रक्षक इंजेक्शनों, आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सड़क मार्ग के अलावा ट्रेन एवं हमारे वायु मार्ग, सेना द्वारा भी युद्ध स्तर पर कार्यवाही करते हुए बहुत कम समय में व्यवस्थायें सुदृढ़ हुई एवं महामारी पर काबू पा लिया गया।

हर नागरिक का जीवन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उसे बचाना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है किन्तु महामारी के समय कब कैसी? जरूरत आयेगी इसका कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। परन्तु इन सभी बाधाओं के बावजूद दूसरी लहर पर समय रहते काबू पा लिया गया। उ0प्र0 में इस आपदा से प्रभावित अपने अभिभावक को खोने वाले बच्चों को 4 हजार रू0 मासिक सहायता एवं उनके पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार का योग्य एवं सराहनीय कदम है। तीसरी लहर की आषंका कके बीच प्रभावी रोक लिए भी सरकार तैयार हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जनभागीदारी निभाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को नेतृत्व द्वारा गोद लिया जाना, ब्लाक स्तर पर वेंन्टीलेटर और आॅक्सीजन की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।

टीकाकरण एवं नियंत्रण –

हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय टीकाकरण के अभियान में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है मा0 प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व और मा0 मुख्यमंत्री जी की सक्रियता से उ0प्र0 में 3 करोड़ 85 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त में टीका लग चुका है जो दुनिया के कई देशों की कुल आबादी से भी अधिक है, प्रदेश में साढ़े पांच हजार से ज्यादा स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है टीकाकरण के मामले में भी प्रतिदिन नये कीर्तिमान बन रहे हैं। इस मुहिम से संभावित तीसरी लहर को रोकने में सहायता मिलेगी।

उत्तम कानून व्यवस्था तथा सुशासन को समर्पित सरकार –

            पूर्व की प्रदेश सरकारों में कानून व्यवस्था ध्वस्त रही है विपक्षी सपा, बसपा व कांग्रेस द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके कारण सुरक्षा पर खतरे मंडरा रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित किया है। उ0प्र0 सरकार की अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टाॅलरेन्स की नीति एवं अपराध पर अंकुश लगाने में कारगर रही है। उ0प्र0 सरकार ने संगठित अपराध को समाप्त करने के लिए कड़ा एवं प्रभावी कदम उठाया है। अपराधी जान बचाने के लिए अब अपराधी सीना तानकर चलना भूल गया है। षासन, प्रषासन के समक्ष अब दया की भीख मांगते फिर रहा है। वह उ0प्र0 में संगठित अपराध की कमर टूटने का जीवन्त नमूना सुशासन की बड़ी विजय है।

गरीब कल्याण अन्न योजना –

कोविड महामारी की पहली और दुसरी लहर ने नागरिक जीवन को पंगू कर दिया। महामारी की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन अपरिहार्य हो गया, देश की आर्थिक स्थित पर इसका गंभीर असर पड़ा। करोड़ों नागरिकों की आर्थिक गतिविधियां रूक गयी और रोजी-रोटी का संकट खड़ा है। ऐसे में नागरिकों तक उनकी रोजमर्रा के सामान पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण था ऐसे कठिन दौर में मा0 प्रधानमंत्री जी भी इस बात के लिए बहुत संवेदनशील रहे कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इसका ध्यान रखते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की घोषणा की। जिसके तहत लगभग 80 करोड़ लोगों तक निःशुल्क राशन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया, जिसके अन्तर्गत उ0प्र0 में लगभग साढे 14 करोड़ लोगों को भी लाभ मिल रहा है। किसानों की विषेश रूप से किसान निधि की राषि सीधे खाते में पहुंची तो गन्ना बकाया भुगतान व रिकार्ड गेहूँ खरीद हुई। यह हमारे मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से ही संभव हो पाया।

यह योजना पिछले वर्ष कोविड की पहली लहर के समय ही शुरू हुई थी जिसे मा0 प्रधानमंत्री जी ने दीपावली तक बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत अन्त्योदय कार्ड धारक परिवारों को 05 किलो ग्राम गेहूं व एक किलो ग्राम दाल राशन मुफ्त दिया जा रहा है यह राशन नियमित रूप से मिलने वाले राशन से भिन्न है, इसका लाभ प्रदेश के 3 करोड़ 55 लाख कार्ड धारकों को प्राप्त हो रहा है।बढ़ती आबादी के कारण बढ़ रही समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए हमारी सरकार में इसके रोक-थाम के लिए जनसंख्या नियन्त्रण की निति जारी करने की तैयारी कर रही है ताकि यह प्रदेश उन्नति की नई ऊँचाइयों को छू सकें।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव –

अभी हाल में ही हुए पंचायत चुनाव में विजय जन सेवा व कानून के राज के लिए जनता जर्नादन का दिया हुआ आशीर्वाद की परिणीति है, जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 825 ब्लाक प्रमुखों में से 648 जीते ब्लाक प्रमुखों से भाजपा पंचायतों में जड़ तक मजबूत हुई है। हमने पंचायत जीत दर्ज कर कई मिथक तोड़ दिये है और निश्चित ही यह ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ मूल मंत्र के साथ विकास जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जर्नादन का दिया हुआ विष्वास है प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के शब्दों में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताआंे के अथक परिश्रम की परिणीति है पंचायत चुनाव विजय श्री। इस तरह प्रधान से प्रधानमंत्री तक की भूमिका व ग्राम पंचायतों द्वारा लोकसेवा हम सुनिश्चित करेंगे। हम 2022 सेवा ही संगठन के मूल मंत्र केन्द्र व उ0प्र0 सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ जनता में जायेंगे। भाजपा सरकार एक ऐसे भारत के निर्माण के संकल्प के साथ सेवारत् है जहां कोई गरीब बेघर ना हों, ना भ्रष्टाचार हो, ना अपराध हो, ना जातिवाद हो, ना संप्रदायवाद हो, ना आतंकवाद हो। इस संकल्प को दोहराते हुए लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय की प्रेरणा लें हम संगठन सेवा के माध्यम से जनसेवा की साधना को सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे और आगामी दिनों में आने वाले चुनावों में हम जनता की सेवा के लिए भारी समर्थन जुटाएगें। उ0प्र0 प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक देश के प्रधान सेवक मा0 नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्षन एवं मा0 योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में चल रही विकास की इस धारा को प्रवाह मान करने के लिए इनका हृदय से आभार व्यक्त कर रही है एवं प्रदेश के लोकप्रिय सरकार को इस प्रदेश को जंगलराज से निकालकर सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की परिश्रम एवं पहल के लिए धन्यवाद देती है।