जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

112

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र महुली मण्डी एवं फेनहा का किया औचक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान धान क्रय केन्द्र पर अनुपस्थित लेखपाल के वेतन भुगतान पर जिलाधिकारी ने लगायी रोक।

प्रतापगढ़, आज डा0 रूपेश कुमार ने धान क्रय केन्द्र महुली मण्डी,मार्केटिंगद्ध एवं पीसीएफ फेनहा का औचक निरीक्षण किया। धान क्रय केन्द्र महुली मण्डी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी से अब तक क्रय किये गये धान के प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि 581 कुन्तल धान की खरीद अब तक केन्द्र पर की जा चुकी है और लक्ष्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि 18000 कुन्तल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी से ड्यिटी पर लगाये गये लेखपाल के सम्बन्ध में जानकारी ली तो बताया गया कि वह केन्द्र पर उपस्थित नही है जिस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल उमाकान्त मिश्रा के वेतन भुगतान पर रोक लगाकर स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु अपर जिलाधिकारी ;वि0ध्रा0द्ध शत्रोहन वैश्य को निर्देशित किया। इसी प्रकार धान क्रय केन्द्र पीसीएफ फेनहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी से अब तक क्रय किये गये धान के सम्बन्ध में जानकारी ली तो बताया गया कि 672.70 कुन्तल धान की खरीद हुई है और इस केन्द्र पर 16000 कुन्तल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

धान क्रय केन्द्र फेनहा में मशीन से छने हुये धान की गुणवत्ता को जिलाधिकारी ने परखा। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित केन्द्र प्रभारियों को धान खरीद के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये और कहा कि केन्द्र पर किसानों के हाथ धुलने हेतु साबुन या सेनेटाइजर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहना चाहियेए धान विक्रय हेतु जो किसान बन्धु केन्द्र पर आ रहे है वे मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें एवं सोशल डिस्टेसिंग का भी शत् प्रतिशत अनुपालन कराया जाये। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर उपस्थित किसानों से कहा कि धान की कटाई के उपरान्त बची पराली को खेतों में कदापि न जलाये।

जिलाधिकारी ने कहा यदि पराली जलाने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित किसान के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। केन्द्र पर ड्यिटी पर लगाये गये लेखपाल के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी से जानकारी ली तो बताया गया कि लेखपाल अभी तक केन्द्र पर नही आये है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित लेखपाल के वेतन भुगतान पर रोक एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु अपर जिलाधिकारी ;वि0ध्रा0द्ध को निर्देशित किया।