डबल इंजन की सरकार त्रिपुरा कि नई पहचान

95

डबल इंजन की सरकार त्रिपुरा कि नई पहचान,डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा को दिलाई अलग पहचान।

त्रिपुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रोड शो भी किया। नगर बारडोवाली सीट से भाजपा उम्मीदवार व मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के लिए वोट की अपील की तो यहां के आम जनमानस ने भी योगी आदित्यनाथ का जय श्री राम से अभिवादन किया। वहीं योगी आदित्यनाथ की झलक पाने को सड़कों पर हुजूम उमड़ा रहा। जिस तरफ से भी योगी आदित्यनाथ गुजरे, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सीएम योगी को देख जय श्री राम, हम सबकी माता, भारत माता की गूंज जैसे गगनचुंबी नारे भी लगे। योगी आदित्यनाथ ने अंत में अपने संबोधन में विकास के बलबूते भाजपा को वोट देने की अपील की।


बागबासा से भाजपा उम्मीदवार जादब लाल नाथ के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने पहली जनसभा की। कहा कि 5 वर्ष में डबल इंजन की सरकार के कार्यों ने त्रिपुरा को अलग पहचान दिलाई है पीएम मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास का वास्तविक रूप त्रिपुरा में धरातल पर दिख रहा है। पीएम आवास योजना में 3 लाख परिवार को आवास, स्वच्छ भारत मिशन में हर गरीब परिवार के पास शौचालय, पीएम उज्ज्वला योजना में हर परिवार के पास फ्री रसोई गैस कनेक्शन, हर घर नल योजना से अधिकतर गांवों में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उपलब्ध कराना, आयुष्मान भारत योजना हो या मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाला काम। वह बिना भेदभाव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास को चरितार्थ कर रहा है।

READ MORE-GIS व G-20 की तैयारियों मंत्री ने किया निरीक्षण

कम्युनिस्टों का कुशासन व कांग्रेस मिलकर चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। कुशासन को कई गुना बढ़ाने व अराजकता फैलाना के लिए वे फिर से मैदान में हैं।कांग्रेस ने सुरक्षा का भीषण संकट पैदा किया, वह कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है। कांग्रेस ने किसी भी तबके तक शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने दिया। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो कांग्रेस को बुरा लगता है। राम मंदिर का विरोध करती थी, लेकिन आज राम मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। कांग्रेस रामसेतु को तोड़कर भगवान राम और साथ ही साथ श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही थी। त्रिपुरा में 5 वर्ष बाद आने का अवसर मिल रहा है तो कह सकता हूं कि पीएम मोदी व सीएम डॉ. मानिक साहा के नेतृत्व में बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंच रहा है। कम्युनिस्टों व कांग्रेस ने विभाजन किया। आज जनजातीय समुदाय से जुड़ी बहन देश की राष्ट्रपति बनती हैं। केंद्र सरकार में कैबिनेट में सबसे अधिक मंत्री ओबीसी समुदाय से हैं। वे समाज का प्रतिनिधित्व कर सबका विकास कर रहे हैं।

डबल इंजन की सरकार त्रिपुरा कि नई पहचान