दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर समाज और राष्ट्र को ले जाने का संकल्प है

122

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी देशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई देते हुए सबके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
     श्री यादव ने कहा है कि भारत में सभी पर्वो का संदेश परस्पर सहयोग, सौहार्द तथा सद्भाव को बढ़ावा देने का है। अंधकार से प्रकाश की ओर समाज और राष्ट्र को ले जाने का संकल्प है। ये त्योहार हमें अंधविश्वास और रागद्वेष की भावना से छुटकारा पाने की भी प्रेरणा देते हैं।