नारी सुरक्षा का विशेष अभियान

85

लखनऊ,   मण्डलीय रंजन कुमार की अध्यक्षता में शक्ति मिशन के सम्बन्ध में एक बैठक मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुयी, जिसमें अपर आयुक्त(प्रशासन) रण विजय यादव, संयुक्त विकास आयुक्त श्रीकृष्ण त्रिपाठी, सविच एल0डी0ए0 पवन गंगवार, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए एक विशेष अभियान 180 दिन का चलाया जायेगा। उक्त विशेष अभियान का नाम मिशन शक्ति होगा। प्रथम चरण में उक्त अभियान आगामी शारदीय नवरात्र में दिनांक 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2020 तक की अवधि में चलाया जायेगा। किन्तु इसके उपरान्त भी उक्त विशेष अभियान अनवरत जारी रहेगा, जिसका अन्तिम रूप में समापन अप्रैल 2020 में होगा। उक्त विशेष अभियान के संचालन के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन तथा महिला अपराध व बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरूकता पैदा करने हेतु प्रत्येक माह एक सप्ताह के विशिष्ट कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें।

विशेष अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म निर्भर बनने का प्रशिक्षण सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किये जाने की कार्य योजना है। जिसके सम्बन्ध में थानों, दुर्गापूजा के पण्डालों, ध्वनि संदेश के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न किये जाने सम्बन्धी कार्यक्रम किये जायेगें। विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न स्तरों पर शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों का चयन एवं प्रशिक्षण के कार्यक्रम कराये जायेगें।

विशेष अभियान में स्थानीय स्तर पर सामाजिक संगठन, विभिन्न महिला संगठनों, मीडिया तथा जागरूक समाज सेवियों की एक समिति बनाकर विभिन्न रोल माडल का चयन किया जायेगा। प्रत्येक जनपद से 100 रोल माडल का चयन किया जायेगा। विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करना एवं दुराचारियों की पहचान उजागर करना है।

उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी जनपदों में प्रत्येक थाने व कार्यालयों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जायें। नवरात्र के दौरान बने पूजा स्थलों/पाण्डालों में लघु फिल्मों के माध्यम से गांव-गांव नुक्कड़ नाटको का आयोजन किया जाये जिसके द्वारा भ्रूण हत्या आदि कुरीतियों की रोकथाम से सम्बन्धित मैसेज हर परिवार तक पहुंचे व व्यापक जनजागरण हो। एल0ई0डी0 वैन व पब्लिक एडेªस सिस्टम का बृहद उपयोग कन्या भ्रूण हत्या आदि कुरीतियों को रोकने हेतु किया जायें।

शिक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान के दौरान सरकार द्वारा संचालित संस्थाओं के अतिरिक्त अन्य संस्थाओं को भी सम्मिलित किया जाये तथा सभी बालक/बालिकाओं की अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करायी जाये इस हेतु यथा बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य अधिकारियों तथा सम्बन्धित संस्था के प्राचार्य की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायें।प्रत्येक जनपद में विशेष अभियान का शुभारम्भ 17 अक्टूबर को मा0 प्रभारी मंत्रीगण द्वारा किया जायेगा एवं समस्त जनपदीय अधिकारियों द्वारा इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर सभी विभागों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया जायें।