निर्माण एवं विकास कार्यो को समय से पूर्ण करें -कैबिनेट मंत्री मोती सिंह

179

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा की,निर्माण एवं विकास कार्यो को गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाये।



प्रतापगढ़, प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ष्ष्मोती सिंहष्ष् जी ने आज क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान ;अफीम कोठीद्ध के हाल में जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमारए मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने यह पाया कि ओ0डी0आर0 एवं एम0डी0आर0 सड़कों का कार्य नही कराया गया है जिस मंत्री जी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी ओ0डी0आर0 एवं एम0डी0आर0 की सड़कों का कार्य नही किया जा रहा है यह बहुत ही खेदजनक है।

कैबिनेट मंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि ओ0डी0आर0 एवं एमडीआर की सड़कों का कार्य नही कराया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जनपद में निर्माणाधीन पुलों के प्रगति के सम्बन्ध में भी मंत्री जी ने जानकारी प्राप्त की और कहा कि जो भी कार्य कराये जाये गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कर लिये जाये। जनपद में खेल मैदान के निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 21 स्थलों पर खेल मैदान के कार्य निर्माणाधीन है और जो भी लक्ष्य प्राप्त हुआ है उसे समय सीमा के अन्दर पूर्ण कर लिया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाये जिसमें प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों हेतु ड्रेस सिलाईए मास्कए वर्मी कम्पोस्ट का निर्माणए विद्युत बिल जमा करने आदि के कराये जाये।

मंत्री जी निर्देशित किया कि जनपद में समूहों के माध्यम से कार्यक्रम भी कराये जाये और विशेष गेस्ट को आमंत्रित भी किया जाये। बैठक में डीसी मनरेगा द्वारा बताया गया कि जनपद में 73 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य कराया गया है एवं 03 अवशेष बचे है जिन्हें जल्द ही पूर्ण कराया जायेगा। समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीणए अल्पसंख्यक विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने अन्त में अधिकारियों से कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यो को गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें तथा पात्रजनों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध करायेंए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तवए डीसी एनआरएलएमए डीसी मनरेगाए जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरान्त ग्राम स्वराज मानवाधिकार एवं सतत् विकास विषयक एक दिवसीय वेबीनार कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री जी ने ग्राम स्वराज मानवाधिकार एवं सतत् विकास विषयक कार्यक्रम में अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं अपने विचार व्यक्त किये।