मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कीसमीक्षा

100

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

अयोध्या, भेलसर रुदौली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण व समीक्षा करने पहुंचे मंडलायुक्त एम्०पी० अग्रवाल ने महंगू का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अब तक किये गए बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की।समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने तहसील प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को मिलने वाली राहत सामग्री पर चर्चा करते हुए जानकारी ली तथा इस दौरान लोगों के द्वारा कुछ पात्र परिवारों को राहत सामग्री नहीं मिलने बात आने पर उन्हें शीघ्र राहत सामग्री पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन को निर्देशित किया।जलभराव होने से किसानो की फसलो को क्षति से बचाने की समस्या पर चर्चा के दौरान पम्पिंग स्टेशन की स्थापना की मांग उठी।

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी विकल्पों पर विचार करते हुए इसका भी समाधान कराएँ।समीक्षा बैठक में बाढ़ प्रभाबित क्षेत्र में संक्रामक बिमारियों को देखते हुए मंडलायुक्त ने सीएमओ डा० घनशयाम सिंह को क्लोरीन की गोली व मच्छरों से रोकथाम के लिए फागिंग कराये जाने के निर्देश दिए हैं।महंगू का पुरवा से होकर जाने वाले रौनाही तटबंध संपर्क मार्ग बाढ़ के चलते जल बहाव से कट गया है जिसको उन्होंने गिट्टी व बालू डालकर दुरुस्त कराये जाने के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया।

सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादव ने मंडलायुक्त को संबोधित मांग पत्र में बाढ़ क्षेत्र के किसानो पर बाढ़ की विभीषिका के दुष्प्रभाव की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रौनाही तटबंध के अन्दर व बाहर प्रतिवर्ष बाढ़ व जलभराव के कारण उनकी फसले क्षतिग्रस्त होकर नष्ट हो जाती हैं जिससे उनकी लागत पूंजी भी वापस नहीं हो पाती है उन्हें पूरे साल आर्थिक क्षति के साथ ही खाद्यान संकट का सामना करना पड़ता है।बाढ़ क्षेत्र के प्रभावित कुछ परिवारों को प्रतिवर्ष बाढ़ राहत सामग्री वितरण कर उन्हें राहत प्रदान की जाती है।परन्तु बाढ़ क्षेत्र के किसानो की फसलो का मुआवजा उन्हें नहीं मिल पाता रहा है। जिससे कई वर्षो से बाढ़ क्षेत्र के गन्ना व धान किसानो को खाद्यान के साथ आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

संडरी,पसैय्या व नैपुरा गाँव चकबंदी प्रक्रिया में होने का की जानकारी देते हुए मंडलायुक्त से तीनो गाँवो के किसानो की फसलो की क्षति का सर्वे चकबंदी विभाग को निर्देशित कर कराने कराने की मांग की।मंडलायुक्त से रौनाही तटबंध के अन्दर व बाहर गाँवो के किसानो की फसलो का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने हेतु सम्बंधित को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित करने की मांग की।मंडलायुक्त ने तत्काल ही बगल बैठे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को निर्देशित कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

जमदरा गाँव वासियों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित कराये जाने की अपनी मांग दोहराई और कहा कि जमदरा गाँव वासियों को बाढ़ राहत खाद्य सामग्री का वितरण कर उन्हें राहत पहुँचाया जाना सर्वथा उचित व जरुरी है।जिसपर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने कानूनगो को निर्देशित किया कि पात्र परिवारो की सूची शीघ्रता के साथ तैयार कर लें।जिससे शीघ्र सामग्री का वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाई जा सके।समीक्षा बैठक के बाद मंडलायुक्त एम०पी० अग्रवाल ने जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादव के साथ महंगू का पुरवा नदी तट पर बने स्पाइन बाँध का निरीक्षण किया।इस मौके पर तहसीलदार दिग्विजय सिंह,क्षेत्राधिकारी डा० धर्मेन्द्र यादव,पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,अनुपम वर्मा,राजकुमार दुबे,शुजागंज पुलिस चौकी इंचार्ज सुधाकर यादव आदि मौजूद रहे।