महिला हेल्पलाइन महिलाओं की सेवा से नववर्ष का आगाज

115

महिला हेल्पलाइन में जरूरतमंद महिलाओं की सेवा से किया नववर्ष का आगाज।

अजय सिंह

लखनऊ। आज 181 महिला हेल्पलाइन वन स्टॉप सेंटर आशियाना लखनऊ पर मां गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष व एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर लखनऊ भाजपा के संयोजक अरुण प्रताप सिंह व नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गुंजन वर्मा व सहसंयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर भाजपा ने महिला सेंटर में रह रही 50 से ज्यादा महिलाओं को रोजाना इस्तेमाल में आने वाली चीजें जैसे कि हैंड वॉश नहाने धोने के साबुन शैंपू टूथब्रश मार्टिन सेनेटरी नैपकिन व अन्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह समेत विनय द्विवेदी उपाध्यक्ष मां गायत्री जन सेवा संस्थान, रणवीर सिंह संयोजक, हेमू चौरसिया सचिव उपस्थित रहे ।

READ MORE – भारत जोड़ो यात्रा की शिवपाल यादव ने की सराहना

अरुण प्रताप सिंह का कहना है की सेवा से बड़ा कोई भी भाव नहीं होता है और साल का प्रथम दिन इसके लिए सबसे उत्तम था हालांकि इस हेल्पलाइन सेंटर में रह रही महिलाओं के लिए दोनों संस्थाएं समय-समय पर कपड़े जरूरत का सामान आदि वितरित करते रहते हैं और आने वाले समय में भी करते रहेंगे लेकिन आज साल के पहले दिन की शुरुआत यहां रह रही समाज से प्रताड़ित महिलाएं जो अपने जीवन में नया आयाम ढूंढ रही है उन्हें रोजमर्रा की चीजें मुहैया करा कर सेवा का अवसर प्राप्त किया।

इसके अलावा माँ गायत्री जनसेवा संस्थान व निशू वेलफेयर फाउंडेशन महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए हमेशा वेलफेयर के कार्य किए जाते रहे और इसी कड़ी में मेरी यात्रा सिलाई बुनाई कढ़ाई सेंटर का निर्माण किया गया है जरूरतमंद ऐसी महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है जिन्हें अपना जीवन सुचारु रूप से चलाने के लिए रोजगार मुहैया हो सके।