मा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 विधान सभा ने बिहार के राज्यपाल, श्री फागू चौहान से शिष्टाचार भेंट की

92
 बिहार राज्य के मा0 राज्यपाल, श्री फागू चौहान से आज मा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 विधान सभा ने अपने कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। श्री दीक्षित ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ, शाल व विधान सभा मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उ0प्र0 सरकार के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, चिकित्सा स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण मंत्री श्री जय प्रताप सिंह व प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप इुबे के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। 

स्वागतोपरान्त विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तकें ‘‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ’’, ‘‘भारत बोध’’, संसदीय दीपिका नवम्बर अंक एवं ‘‘उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष का तीसरा वर्ष’’ नामक पुस्तकें भेंट की।