मिशन शक्ति अभियान नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

93

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर में महिला हेल्प डेस्क का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ।

प्रतापगढ़, मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु थाना कोतवाली नगर में पुलिस विभाग द्वारा बनाये गये महिला हेल्प डेस्क का नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमारए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर जिलाधिकारी, शत्रोहन वैश्य, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क बनने से पीड़ित महिलाओं की शिकायतें महिला आरक्षियों द्वारा सुनी जायेंगी।

उन्होने महिलाओं का आवाहन किया कि समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाये और महिला हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराये। महिला हेल्प डेस्क से अब महिलाओं को न्याय आसानी से मिल सकेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के बाद अब लोगों में जागरूकता पैदा हुई है जिससे बेटा और बेटी में समानता दिखायी देनी लगी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने कहा कि सभी थानें में महिला हेल्प डेस्क स्थापित होने से थानों में महिला की शिकायत संवेदनशीलता के साथ सुनी जायेंगी और शिकायत दर्ज करने वाली महिलाओं को प्राप्ति रसीद भी उपलब्ध करायी जायेगी।

उन्होने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षाए सम्मान व स्वावलम्बन हेतु जागरूकता फैलाने तथा प्रचार प्रसार करने हेतु महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। उन्होने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये कानून पहले से ही बने थे परन्तु मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता पैदा किया जा रहा है। इस अभियान से अब महिलायें एवं बालिकायें अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक हो रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य कहा कि जनपद के सभी 20 स्थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गयी है जिसमें मात्र महिला आरक्षी ही कार्यरत रहेंगी। किसी भी समय पीड़ित महिला अपनी शिकायत महिला हेल्प डेस्क दर्ज करा सकती है। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी द्वारा किया गया।