मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को किया गया जागरूक

102


प्रतापगढ़़, महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज विकास खण्ड लालगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें घरेलू हिंसा महिला हेल्पलाइन नम्बरए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओंए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनाए निराश्रित महिलाओं के लिये विधवा पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी लालगंज आर0एन0 यादव द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के हत शपथ दिलाया गया। खण्ड विकास अधिकारी मुन्वर खान द्वारा राष्ट्रीय रोजगार मिशन के बारे में जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य अधिकारी आरती द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुपम मिश्रा द्वारा बेटियों के सम्मान के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया।

मिशन का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षाए सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु बालिकाओं को स्वावलम्बी बनानाए उन्हें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति करानाए जन जागरूकता पैदा करनाए आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना तथा उनके प्रति हिंसाध्अपराध करने वाले की पहचान उजागर करना होगा।

यह अभियान 25 अक्टूबर तक संचालित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त चाइल्डलाइन प्रतापगढ़ द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसमें महिला हिंसाए जेन्डर भेदभावए लैंगिक हमले से बचने के तौर तरीके पर चर्चा की गयी। इसी क्रम में आज चाइल्डलाइन प्रतापगढ़ द्वारा कन्या पूजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण अधिकारी जया यादवए सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण राजेश कुमारए सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर तथा विकास खण्ड लालगंज के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।