मिशन शक्ति जागरूकता अभियान

94

मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्रामसभाओं एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक।


प्रतापगढ़, महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं उनके कर्मचारियोंए महिला शक्ति केन्द्रए जिला बाल संरक्षण इकाई एवं 1098 चाइल्ड के कर्मचारियों द्वारा अलग.अलग ग्रामसभाओं एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिलाओं तथा बच्चों की हिंसा से रोकथाम पास्को कानून लैंगिक समानताए घरेलू हिंसा तथा दहेज से पीड़ित महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव सहायता पुर्नवास हेतु जागरूक किया गया।

बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत कन्या भू्रण हत्या रोकने हेतु पीसीपीएनडीटी कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचावए सहायताए बाल विवाह रोकथामए कोविड.19 के रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। मिशन का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षाए सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु बालिकाओं को स्वावलम्बी बनानाए उन्हें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति करानाए जन जागरूकता पैदा करनाए आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना तथा उनके प्रति हिंसाध्अपराध करने वाले की पहचान उजागर करना होगा। यह अभियान 25 अक्टूबर तक संचालित किया जायेगा।