मुकेश सिंह ने एक वर्ष पूरा होने पर अपनी उपलब्धियों को साझा किया

72

राशिदा रिजवान


लखनऊ – महानगर अध्यक्ष पद पर आज एक वर्ष पूरा होने पर अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने कहा कि इस एक वर्ष में सरकार की नाकामियों और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा उन्हें दर्जनों बार लगभग 12 से अधिक बार गिरफ्तार किया गया। संघर्ष की इसी कड़ी मंे पुलिस द्वारा उन्हें तीन दिन के लिए जेल भेजा गया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने बताया कि 24 दिसम्बर 2019 को अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के उपरान्त जनवरी माह 2019 में सीएए/एनआरसी के विरोध में आन्दोलन को राजधानी में खड़ा किया वहीं फरवरी माह में केन्द्र सरकार के जनविरोधी बजट के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार द्वारा अनु0जाति जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को सुनियोजित तरीके से खत्म करने के विरोध में परिर्वतन चैक से जीपीओ तक पदयात्रा कर विरोध किया। डीजल एवं पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में आन्दोलन किया।

उन्होने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान लगभग पांच लाख लोगों तक भोजन-पानी और मास्क, सेनिटाइजर पहुंचाने का कार्य महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूरे लाॅकडाउन में सम्पादित कराया। हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातर 29 सितम्बर से चार अक्टूबर तक आन्दोलन किया और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये।

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संगठनों के बंद के समर्थन में लखनऊ की प्रमुख बाजारों को बन्द करवाने, किसान बिलों को वापस लेने हेतु सांसदों एवं विधायकों के घरों पर ताली-थाली बजाकर विरोध दर्ज कराने के साथ ही कानपुर में हुए पुलिस अधिकारियों की हत्या पर विरोध प्रदर्शन सहित सैंकड़ों आन्दोलन एवं विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने हेतु वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति, वि0स0 प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही संगठन सृजन अभियान के तहत विधानसभावार वार्डों में बैठकें कर बूथ स्तर तक संगठन का गठन एवं मजबूत बनाने हेतु अनवरत कार्यक्रम किये जा रहे है। कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जनहित एवं किसानों के हितों केा लेकर जारी रहेगा।