मुख्यमंत्री ने इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर को और प्रभावी तरीके से संचालित करने के दिये निर्देश

90
  • मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर को और प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिये।
  • सभी जिलाधिकारी एवं सी0एम0ओ0 कमाण्ड एवं कण्ट्रोल सेन्टर के प्रभावी संचालन के सम्बन्ध में प्रतिदिन समीक्षा करें: मुख्यमंत्री
  • मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय को इण्टीग्रेटेड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेन्टर  के प्रभावी संचालन की माॅनीटरिंग किये जाने के निर्देश।
  • लखनऊ एवं कानपुर नगर में कोविड-19 के सम्बन्ध में विशेष फोकस दिये जाने के निर्देश
  • कोविड टेस्ट की संख्या 01 लाख 24 हजार तक पहुंची।
  • होम आइसोलेशन में सिर्फ एसिम्टोमेटिक रोगियों को ही रखा जाए तथा लक्षण पाये जाने या
  • गम्भीरता बढ़ने पर उन्हें तुरन्त कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाए।
  • कोविड-19 के संदिग्ध तथा अन्य मरीजों के परिवार के सभी सदस्यों की टेस्टिंग शीघ्र सुनिश्चित की जाए।
  • मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक की।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी जनपदों के इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर को और प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं सी0एम0ओ0 कमाण्ड एवं कण्ट्रोल सेन्टर के प्रभावी संचालन के सम्बन्ध में प्रतिदिन समीक्षा करें। उन्होंने मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय को इण्टीग्रेटेड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेन्टर के प्रभावी संचालन की माॅनीटरिंग किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्हांेने लखनऊ एवं कानपुर नगर में कोविड-19 के सम्बन्ध में विशेष फोकस दिये जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि इन जनपदों को कोविड-19 नियंत्रण एवं उपचार के सम्बन्ध में रोल माॅडल के रूप विकसित करने की कार्यवाही तत्परता से की जाए।

कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण एवं उपचार के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण तथा उपचार के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा तथा प्रशासन किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरते। कोविड-19 संक्रमण दर रोकने के लिए काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्वे हर हाल में अधिक से अधिक संख्या में सुनिश्चित किया जाए। डोर-टू-डोर सर्वे के कार्य में कोताही न हो। इसके लिए टीमों का अधिक संख्या में गठन करते हुए उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। सर्वेे का कार्य इकाइयों में लक्ष्य निर्धारित कर एक निश्चित अवधि में पूरा किया जाए।

उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड टेस्ट की संख्या 01 लाख 24 हजार तक आज पहुंच चुकी है। इस संख्या को निरंतर बढ़ाया जाए।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि होम आइसोलेशन में सिर्फ एसिम्टोमेटिक रोगियों को ही रखा जाए। लक्षण पाये जाने या गम्भीरता बढ़ने पर उन्हें तुरन्त कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। होम आइसोलेशन के मरीजों के साथ निरंतर संवाद बनाये रखते हुए उनकी जानकारी प्राप्त की जाए। रोगियों के आॅक्सीजन लेवल पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम एसोसिएशन तथा आई0एस0ए0 के साथ संवाद व समन्वय बनाते हुए कार्यवाही की जाए। कोविड-19 रोगी के गम्भीर स्थिति में पहुंचने से पहले ही उसकी चिकित्सा व देखभाल सुनिश्चित की जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संदिग्ध तथा अन्य मरीजों के परिवार के सभी सदस्यों की टेस्टिंग शीघ्र सुनिश्चित की जाए, इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने निगरानी समितियों तथा सर्विलांस को को और प्रभावी किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड मरीज के पास एम्बुलेन्स तुरन्त पहुंचे। उसे तत्काल कोविड अस्पताल पहुंचाकर बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ में कोविड-19 संक्रमण और उपचार के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में खाद की आपूर्ति और उपलब्धता के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।

कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रत्येक जनपद के लिए खाद का बफर स्टाॅक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि खाद के बफर स्टाॅक का उपयोग करते हुए उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खाद का अधिक भण्डारण किये जाने वाले विक्रेताओं व खरीददारों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।