मुख्यमंत्री ने जौनपुर तथा देवरिया की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

98

मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद जौनपुर तथा देवरिया की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। निषादराज राजकीय बलिका इण्टर काॅलेज की घोषणा,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरारा को 100 बेड का अस्पताल बनाने एवं इसका नामकरण वैज्ञानिक श्री लालजी सिंह के नाम पर करने की घोषणा।मुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया में दिवंगत विधायक श्री जन्मेजय सिंह की स्मृति में एक पार्क के नामकरण की घोषणा की,स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के नाम पर एक संग्रहालय तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद सोना सोनार के नाम पर गण्डक नदी पर एक पुल का निर्माण कराए जाने की घोषणा।


  लखनऊ,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद जौनपुर तथा देवरिया की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने जनपद जौनपुर में कलीचाबाद में गोमती नदी पर राजा यादवेन्द्र दत्त दुबे के नाम पुल के निर्माण की घोषणा की,सिकरारा से शेरवां सड़क का उच्चीकरण करते हुए इसका नामकरण वैज्ञानिक श्री लालजी सिंह के नाम पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद जौनपुर की लगभग 36 करोड़ 47 लाख रुपए की कुल लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग 91 करोड़ 70 लाख रुपए की कुल लागत की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद देवरिया की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यह परियोजनाएं लगभग 82 करोड़ 33 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित की गई है। उन्होंने 131 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनके निर्माण पर 382 करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक धनराशि व्यय होगी।

जनपद जौनपुर की लगभग 36.47 करोड़ रु0 की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग 91.70 करोड़ रु0 की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास,जनपद देवरिया की 82.33 करोड़ रु0 की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 382.84 करोड़ रु0 से अधिक धनराशि की 131 परियोजनाओं का शिलान्यास। 

जनपद जौनपुर तथा देवरिया के विकास से जुड़ी अनेक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कलीचाबाद में गोमती नदी पर पुल के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यह पुल राजा यादवेन्द्र दत्त दुबे के नाम पर निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा सिकरारा से शेरवां सड़क का उच्चीकरण करते हुए इसका नामकरण वैज्ञानिक श्री लालजी सिंह के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने निषादराज राजकीय बलिका इण्टर काॅलेज की घोषणा भी की है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरारा को 100 बेड का अस्पताल बनाने एवं इसका नामकरण वैज्ञानिक श्री लालजी सिंह के नाम पर करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनपद देवरिया में दिवंगत विधायक श्री जन्मेजय सिंह की स्मृति में एक पार्क का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के नाम पर एक संग्रहालय तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद सोना सोनार के नाम पर गण्डक नदी पर एक पुल का निर्माण कराए जाने की घोषणा भी की।