मुख्यमंत्री ने नवचयनित नलकूप चालक विनोद कुमार मिश्र से किया आनलाइन संवाद

102

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नव चयनित 21 नलकूप चालकों को सांसदए विधायक एवं जिलाधिकारी ने किया नियुक्ति पत्र वितरित.

प्रतापगढ़, मिशन रोजगार के अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 3209 नलकूप चालकों को आज लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें सम्बोधित किया। इसी क्रम में जनपद प्रतापगढ़ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नव चयनित 21 नलकूप चालकों को एन0आई0सी0 के सभागार में सांसद संगम लाल गुप्ताए विधायक सदर राजकुमार पाल एवं जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। एन0आई0सी0 के सभागार में आज जिन 21 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र दिया गया उनमें राम आसरे पटेलए पवन कुमार मोदनवाल, सूरज शुक्लाए महेन्द्र कुमार पाल, राहुल कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, खालिद अली, राजू कुमार गुप्ता, सतीश कुमार शर्मा, राम बहादुर गौतम, सजन लाल सरोज, अभय प्रताप सिंह, अनूप कुमार सिंह,, विनोद कुमार मिश्र, अशोक कुमार कौडिन्य अरविन्द तिवारी, अतुल आजादए कु0 कल्पना गुप्ताए कु0 राजकिरन एवं जगराम के नाम सम्मिलित है.

मुख्यमंत्री जी ने नव चयनित नलकूप चालक विनोद कुमार मिश्र से आनलाइन संवाद के दौरान जानकारी प्राप्त की कि नलकूप आपरेटर बनकर आपको किसानों की सेवा करने का मौका मिला हैए आप किसानों के लिये कैसा कार्य करेंगें तो उसने कहा कि किसानों के लिये मैं अच्छा कार्य करूंगा और किसी को शिकायत का मौका नहीं दूंगा. मुख्यमंत्री जी ने सभी नवचयनित नलकूप चालकों एवं उनके परिवार को बधाई भी दी. इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेयए जिला सूचना अधिकारी विजय कुमारए अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुधीर कुमार पालए अधिशासी अभियन्ता नलकूप प्रयागराज बलवन्त कुमारए सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड संजय सिंहए सिंचाई बन्धु के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे.