मुख्यमंत्री ने पी0ए0सी0 के जवानों को पदावनत किए जाने के प्रकरण को गम्भीरता से लिया

82

मुख्यमंत्री ने पी0ए0सी0 के कतिपय जवानों को पदावनत किए जाने के प्रकरण को गम्भीरता से लिया।शासन के संज्ञान में लाए बगैर ऐसी कार्यवाही से पुलिस बल के मनोबल पर प्रभाव पड़ता है।मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को समस्त कार्मिकों की नियमानुसार पदोन्नति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।


लखनऊ, शासन के संज्ञान में प्रकरण को लाए बगैर ऐसा निर्णय लेने वाले अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर आख्या उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पी0ए0सी0 के कतिपय जवानों को पदावनत किए जाने के प्रकरण को गम्भीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि शासन के संज्ञान में लाए बगैर ऐसी कार्यवाही से पुलिस बल के मनोबल पर प्रभाव पड़ता है। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी ने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि वे समस्त कार्मिकों की नियमानुसार पदोन्नति सुनिश्चित कराएं। साथ ही, शासन के संज्ञान में प्रकरण को लाए बगैर ऐसा निर्णय जिन अधिकारियों द्वारा लिया गया है, उनका उत्तरदायित्व निर्धारित कर शासन को आख्या भी उपलब्ध कराएं।