मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

104


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के पिता श्री प्रभु दयाल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने सुश्री मायावती जी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए सुश्री मायावती जी तथा उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।