मृत्यु पर संवेदना जताते हुए पीड़ित 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

290

— राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्राम थूलरिया, अलीनगर, विकास खण्ड हसेरन थाना सौरिख जनपद कन्नौज निवासी महेन्द्र सिंह प्रजापति की हाईटेंशन लाइन गिरने से हुई मृत्यु पर संवेदना जताते हुए उनकी पीड़ित पत्नी राधा देवी को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
     विगत 19 जुलाई 2020 की रात्रि लगभग 03ः00 बजे हाइटेंशन लाइन गिरने से महेन्द्र सिंह प्रजापति (40वर्ष) की मृत्यु हो गई थी। अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से स्वर्गीय महेन्द्र सिंह प्रजापति के शोक संतप्त परिवार को 10 लाख रूपए की मदद दिए जाने की मांग की है।