यादव विकास सेवा संस्थान के होली मिलन में बच्चों ने बिखेरा रंग
यादव विकास सेवा संस्थान के होली मिलन में बच्चों ने बिखेरा रंग

यादव विकास सेवा संस्थान के बच्चों ने बिखेरा रंग

लखनऊ। यादव विकास सेवा संस्थान का तीसरा पारिवारिक होली मिलन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुकेश सांवरिया ग्रुप में फूलों की होली से और राधा कृष्ण की ठिठोली की गीतों पर डांस करके लोगों का मन मोह लिया। होली आपसी प्रेम,भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। भारतीय संस्कृति में पर्वो का अहम योगदान है। सामाजिक एकता,सौहार्द को बढ़ावा देने एवं यादव समाज के उत्थान के लिए यादव विकास सेवा संस्थान द्वारा रघुवर दयाल गेस्ट हाउस सदर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यादव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि आज भी साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन समारोह का मनाना इस बात को दर्शाता है कि देश में आज भी एकता बरकरार है। सचिव ने कहा कि होली भारतीयों का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो वसंत ऋतु में मनाया जाता है। रंगों का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के शुभारंभ का प्रतीक है। भारतीयों का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है होली जो वसंत ऋतु में मनाया जाता है। रंगों का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के शुभारंभ का प्रतीक है।

RRAD MORE – यादव कौन….!

यादव विकास सेवा संस्थान के होली मिलन में बच्चों ने बिखेरा रंग


यादव समाज में एकता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के समारोह अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं। सेवा संस्थान के होली मिलन समारोह में ब्रज की मशहूर नाटक कार्यक्रमों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। समारोह में यादव परिवार के बच्चों ने अपना अहम रोल अदा किया। होली मिलन समारोह में यादव समाज के सभी वर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, चाहे वह पत्रकार हों या शासन के अधिकारी रहे हो,या फिर नेता। सभी ने अपने परिवार एवं बच्चों के साथ समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी सदभाव एवं समाज को जोड़े रखने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं।

अगर यादव समाज को आगे बढ़ना है तो इसके लिए एक होना अत्याधिक जरूरी है। क्योंकि एक न होने के कारण हमारा समाज शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक सहित अन्य क्षेत्र में पिछड़ गया है। शिक्षित समाज हमेशा तरक्की करता है। शिक्षा को महत्वपूर्ण अंग बनाना होगा, तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। शिक्षा के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ पाया है। यादव समाज भी एकजुट और संगठित होकर रहे,तो समाज शिक्षित भी होगा और संगठित भी। शिक्षित व संगठित समाज की उन्नति को कोई नहीं रोक सकता। हमें समाज को आगे बढ़ाना है,तो समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करना होगा। यादव समाज को आगे बढाने के लिए युवाओं को अपने कंधों पर दायित्व उठाना होगा और हर किसी का सहयोग कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करना होगा।

हमने अपने बुजुर्गों से एक कहावत सुनी है जो यह है कि,”जिस प्रकार से बंद मुट्ठी लाख की और खुली मुट्ठी खाक की।” इसी प्रकार से जो बंद मुट्ठी है उसका एक अलग तरह का वजूद होता है और खुली मुट्ठी का वजूद अलग होता है। इसी प्रकार से यादव समाज एकता के सूत्र में बंधे तो बहुत ही सुसज्जिात सुशोभित और मजबूत रहेगा।

अवनी यादव,आराध्या यादव,अनुप्रति सिंह,अनुप्रिया सिंह,वेदांती,संभावना ने डांस किया। राजकीय निर्माण निगम के पूर्व एमडी इंजीनियर आर.एन. सिंह जी को यादव रत्न सम्मान दिया गया। इसके अलावा लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जीतू यादव को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर यादव समाज की महिलाओं को भी राधे-राधे लिखे गमछे पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व समिति के संरक्षक सुरेश यादव ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली लोगों को उचित मंच दिलाना है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित यादव, सचिव आकाश यादव, उपाध्यक्ष अनुज यादव, उपाध्यक्ष सुनील यादव, कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य राम सजीवन यादव, रामसमुझ यादव, रमेश यादव, राम सिंह यादव मौजूद थे।यादव विकास सेवा संस्थान के बच्चों ने बिखेरा रंग