योगी प्रदेश की जनता जंगलराज से त्रस्त-अजय कुमार लल्लू

171
  • ममता

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं, प्रदेश की जनता जंगलराज से त्रस्त, आवाज उठाने वालों पर फर्जी मुकदमे लाद रही है योगी सरकार, ध्वस्त कानून व्यवस्था को छुपाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल को साजिशन फंसाया जा रहा है।

लखनऊ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रदेश पूरे प्रदेश में जंगलराज है। अपराधियों और पुलिस का गठजोड़ चरम पर है। प्रदेश की जनता अपराधियों और पुलिस के रवैए से त्राहिमाम कर रही है और योगी सरकार हर आवाज उठाने वाले की आवाज दबाने के लिए उनपर फर्जी मुकदमे लाद रही है ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी एक बयान में कहा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में जंगलराज का यह आलम है कि इंसाफ के लिए जनता आत्मदाह को मजबूर है। अमेठी की दो महिलाएं दबंगो और पुलिस की रवैए से इतना  परेशान थीं कि उन्हें आत्मदाह को मजबूर होना पड़ा। यह प्रदेश सरकार के जंगलराज का चरम है कि पीड़ित आत्मदाह को मजबूर हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार चुल्लूभर पानी में डूब जाना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लाद रही है । हमारे प्रवक्ता अनूप पटेल को ऐसे ही फर्जी मामले में एफआईआर में नाम लिख कर प्रताड़ित किया जा रहा है। हम कांग्रेस के सिपाही न डरे है, न डरेंगे। तुम्हारे दमन का डट कर मुकाबला करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि प्रदेश में हर रोज हो रही हत्याएं, बलात्कार, आत्मदाह की खबरों से अखबार पटे पड़े हैं। सरकार के इन कृत्यों के खिलाफ जो आवाज उठा रहा है सरकार उनको झूठे मुकदमे लाद रही है।

प्रवक्ता अनूप पटेल को प्रताड़ित करने के लिए उनके घर और होने वाली ससुराल पर छापा मार के उनके परिवार का मानसिक उत्पीड़न पर उतारू है। अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि भाजपा को राजनीतिक शिष्टाचार नहीं भूलना चाहिए। कोई भी पीड़ित किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठनों से मदद मांगता है। उसके दफ्तर जाता है, यह एक सामान्य सी बात है। भाजपा क्या कभी विपक्ष में नहीं रही है। क्या भाजपा कभी विपक्ष में नहीं होगी।

उ0प्र0 में महिलाओं के प्रति बढ़ते हत्या, बलात्कार, लूट एवं जघन्य अपराधों तथा दिनों दिन ध्वस्त होती जा रही लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ आज उ0प्र0 महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा के सामने प्रदेश की योगी सरकार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की चूड़ियां वापस करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी शबाना खण्डेलवाल, महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष ममता, पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी, दक्षिणी जोन की अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, पश्चिमी जोन की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने विधानसभा के सामने गिरफ्तारी देते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार और महिलाओं के प्रति हो रहे जघन्य अपराधों के लिए प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होने चेतावनी दी है कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों को नहीं रोका गया और ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरूस्त नहीं किया गया तो महिला कंाग्रेस की महिलाएं सड़क पर उतर चुकी है आने वाले दिनों में सड़कों पर विशाल प्रदर्शन करेगी, जिसके लिए उ0प्र0 की योगी सरकार जिम्मेदार होगी।

इस मौके पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गयीं महिलाओं में सुशीला शर्मा, चैधरी सना शेख, शबनम आदिल, लता दुबे, रमा कश्यप, मनु देवी, सुमन प्रजापति, आशा मिश्रा, किरन गुप्ता, प्रभा पाल, शमशाद बेगम, सरला भदौरिया, मुन्नी कनौजिया, अनीता, माया, माया माहौर, संगीता सिंह, सबा आदि सैंकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।