राशिफल

188

राशिफल सोमवार 24अगस्त,2020

पं0 श्रीधर मिश्र

मेष:
आज आपको आपके नौकरी-व्‍यवसाय में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। छात्रों की आज रचनात्मक कार्यों में रुच‍ि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल भी हो सकता है। यानी क‍ि शाम तक पार‍िवार‍िक खुशी मि‍लने का भी योग म‍िलता है।

वृषभ:
आज शाम का समय आवश्यक सामान की खरीदारी में बीतेगा। इसके अलावा घर-परिवार में वृद्धजनों से बहसबाजी का भी योग है। बेहतर होगा बड़े-बुजुर्गों से बात करते समय वाणी में माधुर्य रखें। उनकी राय आपके ल‍िए भविष्‍य में उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन:
आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा द‍िलाएगा। समाजसेवा के ल‍िए क‍िए जा रहे कार्यों के ल‍िए भी आपकी सराहना होगी। आपको व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी। बाहरी लोगों और व‍िरोध‍ियों से सचेत रहें।

कर्क:
आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नये संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलने का योग है। रात्रि का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। इसलिए क‍िसी भी बात पर उलझने से बचें।

सिंह:
आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। आज दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए क‍िसी गंभीर समस्‍या का हल न‍िकालने में सफल होंगे। भाई-बहनों के साथ र‍िश्‍तों में स्‍नेह बढ़ेगा।

कन्या:
आज अपने आस-पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अचानक होने वाला कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। लेक‍िन उनके साथ वार्तालाप करते समय वाणी में व‍िनम्रता बनाए रखनी होगी। शाम को क‍िसी म‍ित्र से हुई मुलाकात से मन अत्‍यंत प्रसन्‍न होगा।

तुला:
आज का दिन महान पुरुषों से मेल-जोल कारक है। कार्यक्षेत्र में होने वाली उलट-पुलट से आपको लाभ म‍िलने का योग है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई न‍िर्णय लें।कोई भी फैसला क‍िसी के कहने-सुनने पर न लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने के ल‍िए आज का द‍िन शुभ है, प्रयासों में सफलता का योग है।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। हर जगह आपकी सराहना होगी।

धनु:
आज आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। आज कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है। लेक‍िन अपनी जेब का खास ख्याल रखें।सांयकाल का समय घरवालों के साथ सुखद रहेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा।

मकर:
आज का दिन दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज के दिन अगर कोई उधार मांगे तो सोच-समझकर दें। ताकि भव‍िष्‍य में पैसे फंसने की समस्‍या न हो। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार म‍िल सकता है।

कुंभ:
आज आपका सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। आज आपके व‍िरोधी क‍ितने भी प्रयास कर लें लेक‍िन आपको परास्‍त नहीं कर पाएंगे। इसलिए घर से बाहर निकलते समय अपने इष्‍ट का ध्‍यान करें। आज दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय कर सकते हैं। न‍िवेश में लाभ का योग है।

मीन:
आज आपका खोया हुआ धन मिल जायेगा। आप मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान करने में सक्षम हो सकेंगे। पर‍िवार के प्रत‍ि अपने दायित्‍वों को पूरा करने में सक्षम होंगे। शाम को क‍िसी धार्मिक कार्य के आयोजन की भी चर्चा हो सक‍ती है।