सी.एम.एस. छात्रा हेड आफ कम्युनिकेशन के पद पर नियुक्त

285

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस एवं अलीगंज कैम्पस की पूर्व छात्रा सोनाली चक्रवर्ती को एशिया पैसिफिक रीजन के लेनोवो डेटा सेन्टर में हेड आॅफ कम्युनिकेशन के पद पर नियुक्त किया गया है, जहाँ वे स्ट्रेटजिक काउन्सल के रूप में कम्पनी को अपनी सेवायें देंगी, साथ ही साथ, सी.एम.एस. की ‘जय जगत अर्थात विश्व का कल्याण हो’ की विचारधारा को भी आगे बढ़ायेंगी। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और प्रतिभाशाली छात्रा ने विश्व की प्रतिष्ठित कम्पनी में उच्च पद पर आसाीन होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात
शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सोनाली की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सोनाली शुरू से ही सी.एम.एस. की एक प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। उन्होंने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) तक की शिक्षा सी.एम.एस. महानगर कैम्पस से प्राप्त की जबकि आई.एस.सी. (कक्षा-12) की पढ़ाई सी.एम.एस. अलीगंज से की। पढ़ाई के अलावा वे विद्यालय की एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज में भी सदैव अग्रणी रही। उन्होंने सी.एम.एस. द्वारा आयोजित विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर कई अवार्ड भी जीते। अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. को देते हुए सोनाली ने कहा कि ‘सी.एम.एस. ने मुझे बचपन से ही चुनौतियों का सामना कराना सिखाया, साथ ही अधिक से अधिक जानकारी व ज्ञान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सी.एम.एस. में मुझे वैश्विक दृष्टिकोण मिला जिसने मुझे दुनिया भर के लोगों के साथ काम करने व प्रबन्धन करने में बहुत मदद की है।’श्री शर्मा ने बताया कि अपने इस नये कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत सोनाली डेटा सेंटर ग्रुप के आंतरिक और बाहरी संचार प्रयासों को एशिया पैसिफिक रीजन के बहुभाषी और विविध भौगोलिक क्षेत्रों में बढ़ावा
देंगी।