सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव का निधन

134

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधान जी का आशीर्वाद उनके साथ हमेशा रहा। उनके निधन से जो जो क्षति हुई उसकी भरपायी होना मुश्किल है।

  सैफई गांव के प्रधान (उम्र90) का शनिवार की सुबह निधन हो जाने से सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज कराया जा रहा था। वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां भोर पहर उन्होंने अंतिम सांस ली। सैफई में जन्मे दर्शन सिंह जी पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के बचपन के साथी है।

    सैफई ग्राम निवासी दर्शन सिंह यादव 1972 से लगातार प्रधान चुने जा रहे थे। शनिवार की भोर पहर उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसकी सूचना सैफई पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। श्री अखिलेश यादव प्रधान जी के निधन की खब़र मिलते ही सैफई पहुंच गए।सैफई का लम्बे समय तक प्रधान रहने पर समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्हें यशभारती से सम्मानित किया था।

   1972 से गांव के सरपंच रहे श्री दर्शन सिंह यादव जी पहले प्रधानी के चुनाव नियमित समय पर नहीं होते थे, इसलिए 1972 के बाद 1982, 1988 और 1995 में जब ग्राम प्रधानों के चुनाव कराए गए, तब भी श्री दर्शन सिंह यादव ही प्रधान बने। 1995 से पांच वर्ष के नियमित अंतराल पर चुनाव कराए जा रहे हैं तब से श्री दर्शन सिंह को ही ग्राम प्रधान चुना जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि श्री दर्शन सिंह यादव लम्बे समय से इस गांव के निर्विरोध प्रधान हैं।