मोदी के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 08 साल

78

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से शुरू किये गये “8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश में भी ’रिपोर्ट टू नेशन‘ अभियान का शुभारम्भ हुआ। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान कर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक ने माननीय मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों का पत्रक भी जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने किया।इसके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक को पार्टी का पट्का पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्यौरा विस्तार पूर्वक रखा।


सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 08 वर्ष के अवसर पर पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन के प्रमुख अंश:-

● केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 08 वर्ष में भाजपा की सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश के भीतर एक विश्वास भरा है।
● मई 2014 में प्रधानमंत्री जी ने देश की कमान अपने हाथों में ली थी। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के अनुरूप केंद्र की सरकार ने बिना भेदभाव के गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान के हितों के लिए को कार्य किया, वह 135 करोड़ देशवासियों के जीवन मे व्यापक परिवर्तन का कारक बनी है।
● 2014 के पहले देश में सरकार के प्रति एक अविश्वास का वातावरण था। देश के विभिन्न क्षेत्र में अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद सिर चढ़ कर बोल रहा था। अराजकता अपनी पराकाष्ठा की ओर थी। भ्रष्टाचार संस्थागत रूप ले चुका था। गरीबी हटाओ के दशकों से नारे तो लग रहे थे, लेकिन उन्मूलन के लिए कोई ठोस प्रयास 35-40 वर्षों में नहीं दिखे।
● लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो कहा सो करके दिखाया। एक-एक योजना व्यक्ति, समाज और राष्ट्रीय जीवन में आत्मनिर्भरता का कारक बनी है।

● 08 वर्ष सेवा सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि है। इंफ्रास्ट्राक्चर के इतने प्रोजेक्ट, अन्नदाता की आय दोगुनी करने के प्रयास, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों ने भारत की तस्वीर बदली है।
● इन 08 वर्षों के दौरान भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है। देशवासियों के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं। जरूरतमन्दों तक बिना भेदभाव विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। किसानों और गरीबों की आय में वृद्धि हुई है।
● अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पाकर स्वावलम्बन और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है।
● मातृ शक्ति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलम्बन के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सहभागी बन रही है।
● ‘मेक इन इण्डिया’, डिजिटल इण्डिया, स्टार्ट-अप इण्डिया, स्टैण्ड-अप इण्डिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान नए भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। हमारा युवा नये भारत और नये उत्तर प्रदेश के निर्माण में नये आत्मविश्वास के साथ योगदान दे रहा है।
● ‘जैम ट्रिनिटी’ अर्थात जन-धन, आधार और मोबाइल के तिहरे संयोजन के जरिये भ्रष्टाचार के तंत्र को समाप्त कर प्रत्येक देशवासी तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाकर अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया।
● कोरोना काल खंड में तकनीक के सदुपयोग से डीबीटी के माध्यम से जरूरतमंदों तक सीधी मदद पहुंचाई गई।
● पिछ्ली सरकारों ने कभी गरीबों को अपना सिर ढकने के लिए आवास देने के बारे में नहीं सोचा। प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 01 करोड़ 22 लाख 70 हजार आवास स्वीकृत कर दिए तो प्रदेश में 17.54 लाख आवास स्वीकृत किये गए।
● प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में देश में 2.55 करोड़ घरों का निर्माण हुआ तो प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 26.16 लाख आवास मिला।
● कोल, मुसहर, वनटांगिया आदि वंचित समाज के लिए हमने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शुरू की और अब तक 01 लाख 08 हजार 652 परिवारों को आवास देने में सफलता पाई है।


● स्वच्छ भारत मिशन न केवल स्वच्छता बल्कि नारी गरिमा का प्रतीक भी बना। शहरी 66.9 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों बनाये गए तो 6.42 लाख सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण। उत्तर प्रदेश में इसी दौरान नगरीय क्षेत्र में लगभग 09 लाख व्यक्तिगत शौचालय तथा 69 हजार सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ।
● स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में देश में 11 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय बने तथा 02 लाख 03 हजार 970 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण हुआ।
● अमृत योजना के अन्तर्गत पूरे देश में 60 नगरीय निकायों में लागू की गई है। हमने अब तक पेयजल की 121, सीवरेज व सेप्टेज की 59 तथा हरित क्षेत्र की 260 परियोजनाएं पूर्ण को हैं।
● वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने के लिए अगस्त, 2019 में जल जीवन मिशन का शुभारम्भ किया। विन्ध्य और बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 09 जनपदों के सभी राजस्व ग्रामों में पेयजल दिसम्बर, 2022 तक उपलब्ध करा देंगे। द्वितीय चरण के 66 जनपदों के 33 हजार से अधिक राजस्व ग्रामों में लागू कर रहे हैं।
● 03 करोड़ लोगों के पास बिजली कनेक्शन नहीं था।हमने प्रदेश में सौभाग्य योजना के माध्यम से 1.41 करोड़ निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए।
● समृद्ध किसान ही समृद्ध भारत के सपने को पूरा कर सकता है। देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 11.78 करोड़ किसान लाभान्वित हैं। प्रदेश में अब तक 2.55 करोड़ किसानों को 47397.48 करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है।

● जो धरती माता हमें अन्न उपलब्ध कराती है। उसके स्वास्थ्य के लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के अंदर 23 करोड़ स्वायल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए गए। जबकि उत्तर प्रदेश में 03 करोड़ 76 लाख मृदा कार्ड जारी किए गए।
● 05 वर्षों में हमने गेहूं की खरीद कर अन्नदाता को 40,159 करोड़ रुपए का भुगतान किया, जबकि इन्हीं 05 वर्षों में किसानों से 280.09 लाख मीट्रिक टन धान क्रय कर 50,420 करोड़ रुपए का भुगतान किया।
● किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 03 करोड़ से अधिक नए आवेदन स्वीकृत हुए। उत्तर प्रदेश में 1.91 करोड़ किसान लाभान्वित हुए।
● प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
पिछले 06 वर्षों के अंदर 10.25 करोड़ से अधिक आवेदकों के 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक दावे उपलब्ध हुए हैं और उत्तर प्रदेश में 2.46 करोड़ बीमित किसानों को 03 हजार करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान हुआ है।
● पहली बार स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्राम सभा की खुली बैठक के माध्यम से बिना किसी विवाद के 29 हजार से अधिक गांवों में 36 लाख लोगों को मालिकाना दस्तावेज जारी किया गया। उत्तर प्रदेश ने अब तक 15,940 ग्रामों में 23 लाख 47 हजार 243 ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का वितरण सम्बन्धित स्वामियों को किया है।
● सामूहिकता और प्रबंधन का महत्व हम सबने कोरोना के बीच देखा है।
● 2014 के पहले लोग दवा के लिए भटकते थे। दवाओं का अभाव था। आबादी के अनुपात में जितने चिकित्सक चाहिए थे, नहीं थे।
● हम आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी जी के, जिन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कवर की योजना शुरू की। देश के अंदर 10.70 करोड़ गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 05 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया।03 करोड़ 28 लाख से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज हुआ है। तो उत्तर प्रदेश में वंचित परिवारों के लिए शुरू मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से अब तक 8.43 लाख परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। श्रमिकों को भी आयुष्मान से जोड़ा है।
● एम्स और मेडिकल कॉलेज की स्थिति अगर आप देखेंगे तो वर्ष 2014 में 07 एम्स थे, जिनकी संख्या वर्ष 2022 में बढ़कर 22 हो गयी।
● वर्ष 2014 में 387 मेडिकल कॉलेज थे, आज वर्ष 2022 में 596 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं।
● उत्तर प्रदेश में 1947 से 2017 से पूर्व प्रदेश में केवल 12 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बने थे। वर्ष 2017 के पश्चात् अब हम 33 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना कर रहे हैं। गोरखपुर व रायबरेली में एम्स भी संचालित हैं।
● देश में कोविड टीके की 190 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी हैं। प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 32 करोड़ 70 लाख से अधिक खुराकें दी गई हैं।
● जब पहली बार कोरोना आया था तब राज्य में एक भी आरटीपीसीआर लैब नहीं थी। आज 209 आरटीपीसीआर लैब स्थापित की गईं। वर्तमान में प्रदेश में प्रतिदिन 04 लाख कोरोना टेस्ट करने की क्षमता तथा 1.61 लाख बेड कोविड उपचार हेतु उपलब्ध हैं।
● मिशन इंद्रधनुष के।अंतर्गत अब तक 4.31 करोड़ बच्चों तथा 1.08 करोड़ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ है। प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुल 25 लाख 80 हजार 874 बच्चों एवं 07 लाख 708 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
● कोरोना काल में 80 करोड़ भारतीयों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गयी। 15 करोड़ प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निःशुल्क राशन के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
● दिव्यांगजन के लिए सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में आरक्षण क्रमशः 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 04 प्रतिशत तथा 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 05 प्रतिशत किया गया।
● वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी की पेंशन राशि को बढ़ाकर, 01 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से लगभग 56 लाख वृद्धजनों को पेंशन प्रदान की जा रही है।
● निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों की देय पेंशन की धनराशि को बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस योजना के अन्तर्गत कुल 31 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया गया है।
● दिव्यांग पेंशन योजना की धनराशि, जो वर्ष 2017 के पूर्व मात्र 300 रुपये प्रतिमाह प्रति व्यक्ति थी, उसे बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। प्रदेश के 11 लाख से अधिक दिव्यांगजन इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
● पीएम स्वनिधि योजना योजना के अन्तर्गत अब तक 31 लाख 90 हजार रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण प्राप्त हुआ।
● प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 8.28 लाख लाभार्थी को इसका लाभ मिला है।
● प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में 07 करोड़ 90 लाख बैंक खाते खोले गए हैं।
● विगत 05 वर्षों में इस योजना के तहत खोले गए खातों की संख्या में 03 करोड़ 43 लाख की वृद्धि हुई है।
● नए भारत के लिए सशक्त नारी के उद्देश्य से नारी गरिमा सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 11.5 करोड़ शौचालय निर्मित कराए गए।
● तीन तलाक को गैर कानूनी किया।
● प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
09 करोड़ से अधिक उज्ज्वला एलपीजी कनेक्शनों से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली।
● प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्रदेश में 1.67 करोड़ निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।
● राज्य सरकार प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को वर्ष में 02 निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करेगी। इसके लिए बजट में प्राविधान किया गया है।
● प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 2.7 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को 10 हजार 793 करोड़ रुपये से अधिक सहायता राशि वितरित की गई।
● प्रदेश में अब तक 49.71 लाख महिला पात्र लाभार्थियों को इस योजना के अन्तर्गत 1972.14 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया है।
● प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु प्रारम्भ किए गए ‘मिशन शक्ति’ चलाया जा रहा है।

● सभी वर्गों के गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी हेतु संचालित ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अन्तर्गत अब तक 01 लाख 74 हजार 326 जोड़ों तथा श्रमिकों की कन्याओं के विवाह के लिए संचालित ‘कन्या विवाह अनुदान योजना’ के तहत लगभग 94 हजार कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया है।
● सरकारी खरीद फरोख्त के लिए लागू जेम पोर्टल पर वर्ष 2021-22 के दौरान 01 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक खरीद की गई।
● विगत 05 वर्षों में प्रदेश ने जेम पोर्टल के माध्यम से 20 हजार 366 करोड़ रुपये का क्रय करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
● वर्ष 2018 में प्रदेश को ‘बेस्ट बायर अवार्ड’, वर्ष 2019 में ‘सुपर बायर अवार्ड’ तथा वर्ष 2020 में ‘टॉप बायर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
● भारत में 02 मई, 2022 को 100वां यूनिकॉन बना। स्टार्ट-अप इण्डिया के तहत 07 लाख से अधिक रोजगार का सृजन। 647 जिलों में स्टार्ट-अप को मान्यता दी गई।
● वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश आईटी एवं स्टार्ट-अप नीति तथा वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप नीति लागू की गई।
● प्रदेश में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 01 हजार करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप फण्ड स्थापित किया गया है।

● प्रदेश में 5600 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स, 47 मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटर्स तथा 02 उत्कृष्टता केन्द्र (लखनऊ तथा कानपुर) में स्थापित किये हैं।
● प्रदेश की बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय कमी आई है। सेण्टर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आकलन के अनुसार जून, 2016 में प्रदेश की बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत थी, जो अप्रैल, 2022 में घटकर 2.9 प्रतिशत रह गई है।
● हमारी आकर्षक निवेश नीतियों के कारण कोरोना काल में ही 67,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
● आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा फरवरी, 2018 में ‘यूपीइन्वेस्टर्स समिट’ का शुभारम्भ करते हुए डिजिटल सिंगल विण्डो पोर्टल में से एक ‘निवेश मित्र’ पोर्टल को लोकार्पित किया गया था। विगत 01 वर्ष में पोर्टल से लगभग 200 सेवाओं को जोड़ते हुए उद्यमियों को 29 विभागों की 348 से अधिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
● उत्तर प्रदेश एक उत्कृष्ट निवेश एवं बिजनेस गंतव्य के रूप में स्थापित हुआ है। ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति करते हुए देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
● पीएम गति शक्ति के माध्यम से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की रियल टाइम निगरानी
प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अन्तर्गत मल्टी मोडल कनेक्टिविटी परियोजनाओं हेतु वर्ष 2022-23 के बजट में 897 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है।
● वर्ष 2013-14 से वर्ष 2020-21 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के नेटवर्क में डेढ़ गुना वृद्धि। इस अवधि में 13 हजार 327 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों का निर्माण हुआ है।
● प्रतिदिन निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग की औसत किलोमीटर लम्बाई वर्ष 2013-14 में 12 से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 37 हो गई।
● 05 एक्सप्रेस वे के साथ वर्तमान में उत्तर प्रदेश ‘एक्सप्रेस प्रदेश’ के रूप में जाना जा रहा है।
● प्रधानमंत्री जी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित किया जा चुका है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे माह जून, 2022 में पूरा होने जा रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्यवाही प्रगति पर है।
● लखनऊ-कानपुर के बीच एक्सप्रेस वे बन रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से आज 45 मिनट में दोनों शहरों की दूरी तय की जा सकती है।
● वर्ष 2014 में 05 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का परिचालन हो रहा था। वर्ष 2022 में 18 शहरों में 791 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का परिचालन किया जा रहा है।

● वर्ष 2016 में प्रदेश में 18 किलोमीटर लम्बाई में मेट्रो रेल संचालित थी। वर्तमान में 90 किलोमीटर लम्बाई में मेट्रो रेल संचालित हो रही है।
● एयर कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। वर्ष 2014 में 74 हवाई अड्डों के सापेक्ष वर्ष 2021 में यह संख्या 136 हुई है।
● यूपी की बात करें तो वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में वास्तविक रूप से मात्र 02 एयरपोर्ट-लखनऊ और वाराणसी क्रियाशील थे। वर्तमान में कुल 09 एयरपोर्ट संचालित हैं। निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के तहत अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इन्टरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चली रही है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। उत्तर प्रदेश 05 इण्टरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।
● भारत ने इन वर्षों में अनेक उपलब्धि हासिल की है। न केवल देश के अंदर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बल्कि वैश्विक मंच पर भी भारत की गरिमा में वृद्धि हुई है। एक नई पहचान के साथ भारत आगे बढ़ा है।
● आज दुनिया में जब मानवता संकट में होती है, तो दुनिया भारत के यशस्वी नेतृत्व की ओर बड़े विश्वास से देखती है।
● प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व ने विगत 08 वर्ष में आज आत्मनिर्भर भारत को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। जहां वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं मोदी जी की विजन के अनुरूप भारत अपने आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को पूरा करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है।
● सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण का यह अभियान आगे बढ़ रहा है। पूरे देश को बिना भेदभाव इसका लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश जो बीमारू राज्य था, आज अपने बीमारू की पहचान को छोड़ कर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
● यह बदलती हुई तस्वीर है। 08 वर्ष के इस कार्यकाल के लिए हम प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनन्दन करते हैं। केंद्रीय कैबिनेट के अभिनन्दन करते हैं।

[/Responsivevoice]