रू0 4658 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे 108 आर0ओ0बी0

84

लखनऊ। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा-निर्देशन में उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा रू0 4658 करोड़ की लागत से प्रदेश में 108 आर0ओ0बी0 बनाये जा रहे हैं। उ0प्र0 सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री अरविन्द श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 4 सालों में रू0 3225 करोड़ की लागत से 73 आर0ओ0बी0 की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

जानकारी के अनुसार रू0 2258 करोड़ की लागत से 57 आर0ओ0बी0 का निर्माण पूरा किया जा चुका है। लगभग 20 वर्षों से अधिक पुरानी मोबाइल ब्रिज इन्स्पेक्शन यूनिट की मरम्मत कराते हुये, इसे क्रियाशील किया गया है। इसे उ0प्र0 के पुराने एवं जर्जर सेतुओं के निरीक्षण, मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य हेतु उपयोग किया जा रहा है और कार्यों में गति भी आयी है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि रू0 997 करोड़ की लागत से 07 फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं और रू0 1552 करोड़ की लागत के 6 फ्लाईओवर पूर्ण कर लिये गये हैं।