2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव-अखिलेश

174
2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव-अखिलेश
2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव-अखिलेश

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा है कि सन् 2024 का लोकसभा चुनाव केवल सरकार का चुनाव नहीं है। देश के भविष्य का चुनाव है। इससे तय होगा कि हम देश की नई पीढ़ी को कैसा भविष्य देकर जाएंगे…? भाजपा के लोग संविधान और कानून को नहीं मानते है। हमें सतर्क और सावधान रहकर सन् 2014 में जो यूपी के रास्ते केन्द्र में गए हैं उन्हें सन् 2024 में यूपी से ही हटाना है। अखिलेश यादव आज लखीमपुर खीरी के लोक जागरण अभियान के तहत समाजवादी प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बूथ, सेक्टर प्रभारियों तथा जिला के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में घबराहट है। अपने 10 साल के शासन काल में केन्द्र की भाजपा सरकार ने जनसामान्य के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ पूंजी घरानों का पोषण किया है। समाजवादी पार्टी के बूथ और सेक्टर प्रभारी की सक्रियता हमें मजबूती देगी। लड़ाई बड़ी है, कोई नासमझी न करें। 2022 में जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में थी। अधिकारियों तक के व्यवहार बदल गए थे। अब चुनाव के 9 माह ही रह गए है। आज से ही सन् 2024 की तैयारी में हमें जुट जाना है। हमें अपनी कमियों की समीक्षा कर आगे भाजपा के मुकाबले को तैयार रहना है। भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान है। दलित, पिछड़ों का हक मारा जा रहा है। आरक्षण समाप्त करने की साजिशें हो रही है। 2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव-अखिलेश


लखीमपुर खीरी के देवकली में आयोजित समाजवादी प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए श्री यादव ने आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं लोगों को दो दिन में समाजवादी पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा लखीमपुर खीरी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य है कि लखीमपुर खीरी पुनः समाजवादी पार्टी का गढ़ बने। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ता नेता, तैयार रहें। पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक बना रहें जब चुनाव हो तो संगठन तैयार रहे। समाजवादी पार्टी के लोक जागरण कार्यक्रम से हमारे कार्यकर्ता जाने कि पिछले चुनाव में चूक कहां रह गई। विधानसभा चुनाव में माहौलसमाजवादी पार्टी के पक्ष में था। विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिला। जनता बदलाव चाहती थी। जनसमर्थन समाजवादी पार्टी के पक्ष में था लेकिन परिणाम विपरीत आया।


लखीमपुर खीरी में बहुत संघर्ष हुआ। किसानों पर अत्याचार, अन्याय हुआ। थार जीप से किसान कुचल दिए गये। काले कृषि कानून के कारण सात सौ से ज्यादा किसानों की जानें चली गयी। उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव देखते हुए भाजपा सरकार ने काले कानून वापस तो लिए लेकिन उसकी नीयत साफ नहीं रही। किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हुई। जिनके लिए काले कानून लाए गए थे उन्हीं उद्योगपतियों ने सब गेंहू खरीद लिया। अब पैकेट का आटा महंगा मिलेगा।इसी तरह किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने 14 दिन में गन्ना भुगतान का वादा किया था लेकिन एक-एक साल से गन्ना भुगतान नहीं हुआ। ट्रिपल इंजन किसानों के लिए काम नहीं कर रही है। ट्रिपल इंजन में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है।

भाजपा का ट्रिपल इंजन उड़ीसा में टकरा गया। सरकार का भ्रष्टाचार का कवच फेल हो गया। भाजपा सरकार दुर्घटना में मरने वालों की सही संख्या नहीं बता रही है। भाजपा सरकार परमानेंट डीजीपी नहीं बना पा रही है। आजादी के बाद पहली बार है, जब यूपी में इतने लम्बे समय तक कार्यवाहक डीजीपी है।भाजपा सरकार ने बेटियों और खिलाड़ियों का अपमान किया। ऐसा अपमान बेटियों का कभी नहीं हुआ है। भाजपा का एक सांसद अपने गुण्डों को लेकर थाने गया। उसने पुलिस वालों को पीटा। भाजपा कार्यवाहक डीजीपी इसीलिए भी बनाती है कि जिससे भाजपा के लोग अन्याय और अत्याचार करें। विपक्षी दलों पर फर्जी मुकदमें लगाए जाएं। फर्जी एनकाउण्टर कराए जाएं। सभी ने देखा उत्तर प्रदेश के नोएडा, झांसी में फर्जी एनकाउन्टर हुआ। मुरैना के नौजवान का आगरा में फर्जी एनकाउंटर हुआ। गोरखपुर में व्यापारी की हत्या पुलिस ने की। भाजपा सरकार में अन्याय हुआ। समाजवादी पार्टी ने ही इन सब घटनाओं के पीड़ित परिवारों की मदद की।

2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव-अखिलेश


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पहले पंचायत चुनाव में फिर नगर निगम चुनाव में बेइमानी की।सत्ता का दुरूपयोग किया, परिणाम भी बदले। अन्याय किया। इस अन्याय में पुलिस आगे-आगे रही। भाजपा ने चंदौली में भी यही किया लेकिन किन्नर समाज ने भाजपा और पुलिस को उसी भाषा में जवाब देकर लोकतंत्र बचाया। परिणाम अपने पक्ष में कराया।भाजपा ने आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है। पिछड़ों, दलितों का अधिकार छीना, नौकरियों से वंचित किया। पुलिस भर्ती में नई आरक्षण नीति लागू कर पिछड़े वर्ग के 1700 नौजवानों की नौकरी छीना। निजीकरण और आउट सोर्स करके संविधान में दिए गए अधिकारों को छीना जा रहा है।


हम समाजवादी और ज्यादातर लोग जातीय जनगणना चाहते है। सामाजिक न्याय का रास्ता जातीय जनगणना के बिना पूरा नहीं होगा। इससे समाज और लोकतंत्र मजबूत होगा। संविधान में जनता का भरोसा बढ़ेगा। जातीय जनगणना से पता चलेगा कौन, कितना पीछे है, किसे कितनी मदद की जरूरत है। भाजपा जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि महज दो सौ रुपये का अनाज देकर भाजपा समाज और लोगों का कितना नुकसान कर रही है। इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, दवाएं, दूध के दाम बहुत बढ़ गए हैं। खाने पीने की हर चीज महंगी हो गई है। जो सामान महंगे हुए है उनका मुनाफा बड़े उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। भाजपा सरकार आम जनता को लूट रही है। भाजपा ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होगा। आज भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है।


श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेक्टर और बूथ को मजबूत करना होगा। टकराव खत्म कर कार्यकर्ता बूथ और सेक्टर मजबूत करें। विधानसभा चुनाव में अगर समाजवादियों ने बूथ सम्भाल लिया होता तो सरकार समाजवादी पार्टी की होती। आम जनता के लिए इलाज मुफ्त होता, गरीबों को सुविधाएं मिल रही होती। भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया। मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर और अन्य स्टाफ नहीं है। एम्बुलेंस सेवा बर्बाद हो गयी। अब फोन करने पर भी एम्बुलेंस नहीं आती है। भाजपा सरकार में गरीब को इलाज नहीं मिल सकता है। भाजपा सरकार में काम नही होता नाम बदल दिया जाता है। इतनी लूट और भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ, जितना इस सरकार में हो रहा है। हजारों करोड़ रूपये का बजट खर्च हो रहा, लेकिन हर दिन सांड से मौत हो रही है। खेत बचाने के लिए किसान परेशान। फसलें बर्बाद हो रही है। ऐसा लगता है पूरे प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था सांड़ो के हवाले है। इसी तरह से जंगल के इलाकों में टाईगर से किसानों की जान जा रही है। इन सबके लिए सरकार जिम्मेदार है।


2022 के विधानसभा चुनाव में हमे वोट बहुत मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं को समीक्षा करनी चाहिए कि इतना वोट पाने के बाद भी क्यों हार गए? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, समाजवादियों और मुसलमानों पर बुलडोजर चला रही। जबकि सबसे ज्यादा अवैध निर्माण भाजपा के लोगों ने कराए है। सबसे ज्यादा तालाबों पर कब्जा भाजपा के लोगों ने किया है। अयोध्या समेत कई जिलों में भाजपा के लोगों ने सबसे ज्यादा जमीनों पर अवैध कब्जा किया है। भाजपा के लोग सबसे बड़े भूमाफिया हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को सबसे ज्यादा घबराहट समाजवादियों से है। वे तमाम तरह की तैयारी और षड्यंत्र करेंगे लेकिन घबराएं भी हुए हैं। सभी लोग जानते हैं कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सबसे ज्यादा मेहनती और ईमानदार है। इसलिए भाजपा में सबसे ज्यादा घबराहट है।


श्री यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव सभी के भविष्य का चुनाव है। 2024 के चुनाव में लड़ाई बड़ी है। भाजपा को हराना है। समाजवादी पार्टी 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। जनता को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी की लोक जागरण यात्रा चलती रहेगी। जब तक सेक्टर और बूथ न बन जाय। इसी तरह से कार्यक्रम चलते रहेंगे। समाजवादी पार्टी माताओं, बहनों आधी आबादी को विशेषकर अवसर देगी। भाजपा आधी आबादी की दुश्मन है। इन्होंने खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया। अखिलेश यादव ने खीरी के प्रशिक्षण षिविर से धौरहरा तक रथ से लोक जागरण यात्रा की। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी रहे। धौरहरा में श्री यादव ने स्व0 चौधरी यशपाल सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने वृक्षारोपण भी किया। 2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव-अखिलेश