220के0वी0 विद्युत उपकेंद्र सोहावल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

112

अनुज कुमार झा ने नियंत्रण कक्ष 220 के0वी0 विद्युत उप केंद्र, सोहावल का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ0 वैभव शर्मा के साथ विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा प्रांतव्यापी हड़ताल के दौरान सम्पूर्ण जनपद में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दृष्टिगत तहसील सदर के 33/11के0वी0 विद्युत उपकेंद्र, वाटर वर्क्स अमानीगंज, 33/11के0वी0 विद्युत उपकेंद्र राम की पैड़ी तथा तहसील सोहावल के 220 के0वी0 विद्युत उपकेंद्र सोहावल का किया निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा हड़ताल के दौरान कार्य कर रहे संविदा कर्मियों व वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ड्यूटी पर लगाये गए अन्य कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि उप केंद्र पर तैनात ऑपरेटरों और लाइनमैन से संबंध व संपर्क बनाए रखते हुए सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं उन्होंने जिन केंद्रों से संवेदनशील स्थल यथा- मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, दूरसंचार विभाग एवं अन्य मुख्य कार्यालयों जैसे – कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जनपद न्यायालय , पुलिस लाइन, तहसील कार्यालय , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि में आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने तहसील सदर के विद्युत उप केंद्र अमानीगंज व विद्युत उपकेंद्र राम की पैड़ी का किया निरीक्षण।

उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति से किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संविदा/अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी हैं, सभी विद्युत उप केंद्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसी के साथ ही जनपद स्तर पर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर तीन गालियों में चार-चार तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो नोडल अधिकारी ओ0पी0 गुप्ता, उप संचालक चकबंदी के निर्देशन में प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे।

मंडल आयुक्त एमपी अग्रवाल ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के साथ विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा प्रांत व्यापी आंदोलन की नोटिस के दृष्टिगत जनपद स्तर पर कार्यालय, नगर मजिस्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।