राष्ट्रीय लोक अदालत में 51,31,679 वाद निस्तारित

96
राष्ट्रीय लोक अदालत में 51,31,679 वाद निस्तारित
राष्ट्रीय लोक अदालत में 51,31,679 वाद निस्तारित

लखनऊ। सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह प्रथम ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय/मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन व न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, वरिष्ठ न्यायाधीश,उच्च न्यायालय इलाहाबाद/कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में रविवार को सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु 10 मई 2023 को सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह प्रथम द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के समस्त नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, दीवानी न्यायालय, उ0प्र0 व समस्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समस्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, दीवानी न्यायालय, उत्तर प्रदेश से विशेष रूप से न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 51,31,679 वाद निस्तारित

सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह प्रथम ने बताया कि 17 मई 2023 को प्रमुख सचिव, गृह उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों, पुलिस कमिश्नर/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की वर्चुवल मीटिंग में न्यायालयों में लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु अपने स्तर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ सहयोग एवं सामन्जस्य स्थापित करने एवं सक्रिय रूप में वर्तमान राष्ट्रीय लोक अदालत में भी विगत लोक अदालतों की भाॅँति अधिक से अधिक संख्या में वादों के निस्तारण को सुनिश्चित करते हुए इस लोक अदालत की सफलता हेतु निर्देश्ति किया गया। सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह प्रथम ने बताया कि प्रदेश के न्यायिक अधिकारियो, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के सहयोग से विगत कई बार से देश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों में उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सम्पूर्ण भारत वर्ष में वादों के निस्तारण में निरंतर प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा इन लोक अदालतों में राष्ट्रीय स्तर पर निस्तारित कुल वादों में से लगभग आधे वादों का निस्तारण अकेले उत्तर प्रदेश राज्य में किया गया है।

सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह प्रथम ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार सायं 06ः00 बजे तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई 2023 दिन रविवार को 51,31,679 वाद निस्तारित किये गए। निस्तारित वादों में 46,39,982 प्री-लिटिगेशन वाद, 4,05,474 लम्बित वाद , 86,223 विशेष लोक अदालत (लघु आपराधिक वाद) निस्तारित हुए। लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण की अन्तिम संख्या अभी प्रतीक्षित है। राष्ट्रीय लोक अदालत में 51,31,679 वाद निस्तारित