अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गैंग से 6 चार पहिया वाहन बरामद

99

तरराष्ट्रीय वाहन चोर गैंग के सदस्य गिरफ्तार, 6 चार पहिया वाहन बरामद।

 

प्रयागराज। SOG(नारकोटिक्स, नगर तृतीय, गंगापार) व थाना कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लग्जरी गाडियां चोरी करने वाले 25-25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित 02 अभियुक्त समेत कुल 05 अभियुक्तों रामु उर्फ राजकुमार यादव निवासी शीलबलिया जनपद गोपालगंज बिहार प्रेम कुमार कुशवाहा निवासी बसंतपुर जनपद सिवान बिहार मोहम्मद मैनुद्दीन मियां निवासी महदेवा ओपी जनपद सिवान बिहार मोहम्मद साद निवासी मैरवा जनपद सिवान बिहार सुनीत कुणाल निवासी थाना घोसी जनपद जहानाबाद बिहार को गिरफ्तार कर चोरी की 06 चार पहिया वाहन(01 फारच्यूनर, 05 स्कार्पियो) बरामद किये गये।

 

 

थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर 02 अभियुक्तगण 1. प्रशान्त तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी पद्दाकरपूर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र 20 वर्ष 2. शिवम सिंह पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम खालपट्टी थाना सिकरोरा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष को चिंतामणि रोड जार्जटाउन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 पिस्टल देशी नाजायज व 05 कार्टिज 0.32 बोर नाजायज बरामद किया गया ।

 

थाना सोरांव पुलिस द्वारा अभियुक्त जयप्रकाश भारतीया उर्फ गुल्लर पुत्र राम सुमेर निवासी ग्राम बनकट थाना सोरांव जनपद प्रयागराज उम्र करीब 21 वर्ष को दिनांक 19 जुलाई 2021 को समय करीब 10:00 बजे बिगहिया ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व कुल 60 रुपये बरामद किये गये।

 

थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत पुलिस एवं अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में वांछित/हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीय पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार। जिस के संबंध में डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल कुमार जयसवाल द्वारा जानकारी दी गईl