राजधानी में अंतिम दिन 67 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

83

लखनऊ। कलेक्ट्रेट परिसर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु नामांकन प्रक्रिया आज अंतिम दिन अपरान्ह 3 बजे तक जारी रही। ज़िला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश द्वारा बताया गया कि आज कुल 67 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। नौ विधानसभा सीटों पर 168 प्रत्‍याशी मैदान में,ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज समस्त 9 विधानसभाओ मे दाखिल किये गये नामांकनो का विवरण निम्नवत है:-

  • विधानसभा 168 मलिहाबाद से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री सुरेंद्र कुमार, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती जय देवी, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी श्री जय बन्धु एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री इंदल कुमार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
  • विधानसभा 169 बी0के0टी0 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री योगेश शुक्ला, गरीब जन शक्ति पार्टी के प्रत्याशी श्री राजेन्द्र प्रसाद, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी श्री से0 मो0 ताज आलम, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल प्रत्याशी श्री विपिन कुमार त्यागी, मनुवादी पार्टी प्रत्याशी श्री राकेश यादव राना, स्वतंत्र अभ्यर्थी श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी श्री देवेंद्र कुमार एवं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्री सत्य प्रकाश पांडेय द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
  • विधानसभा 170 सरोजनीनगर से निर्दलीय के प्रत्याशी श्री राम सिंह, जन अधिकार पार्टी के प्रतियाशी श्री चन्द्र शेखर वर्मा, मानवता वादी क्रांति दल के प्रत्याशी श्री रमा शंकर भीम, बहुजन आवाम पार्टी के प्रत्याशी उमा शंकर, बहुजन बल पार्टी प्रत्याशी वेद प्रकाश यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राजेश्वर सिंह, अपना भारतीय सनातन पार्टी के प्रत्याशी श्री अनिल कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी श्री शारदा प्रसाद शुक्ला, रिपब्लिकन सेवा प्रत्याशी श्रीमती प्रीति साहू एवं बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्यशी श्री जितेंद्र कुमार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
  • विधानसभा 171 लखनऊ पश्चिम से टीपू सुल्तान पार्टी के प्रत्याशी श्री सै0 अली हुसैन, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, निर्दलीय प्रत्याशी श्री समचेत गोंड, सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी श्री मो0 कामिल खान, भारतीय सर्व धर्म पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती शालिनी अस्थाना, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी श्री राम गणेश यादव एवं ए0आईं0एम0आई0एम के प्रत्याशी श्रीमती उज़मा परवीन द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
  • विधानसभा 172 लखनऊ उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नीरज बोरा, निर्दलीय प्रत्याशी श्री सर्वेश कुमार गुप्ता, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी श्री ब्रेजेश चन्द्र अवस्थी, निर्दलीय प्रत्याशी श्री अजीत कुमार निषाद, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूजा शुक्ला, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के प्रत्याशी श्री सर्वेश कुमार एवं निर्दलीय प्रत्याशी श्री राजेश कुमार निषाद द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
  • विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोनिका सिंह, आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री अविनाश भारती, राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के प्रत्याशी श्री गौरव कुमार वर्मा, लोक दल के प्रत्याशी श्री रविकांत झा, शिवसेना के प्रत्याशी श्री मिथिलेश सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री मनोज तिवारी, गांधियन पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी श्री विजय लक्ष्मी जयसवाल, भारतीय कृषक दल के प्रत्याशी श्री विनय प्रकाश, रिपब्लिकन सेना के प्रत्याशी श्री धनंजय सिंह एवं निर्दलीय प्रत्याशी श्री नरेंद्र सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
  • विधानसभा 174 लखनऊ मध्य से निर्दलीय प्रत्याशी श्री जफर कुरैशी, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री रविदास मेहरोत्रा, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री रजनीश कुमार गुप्ता, शिवसेना के प्रत्याशी श्री गौरव वर्मा, परिवर्तन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री राम सुंदर भूषण, ए0आई0एम0आई0एम0 प्रत्याशी श्री सलमान सिद्दीकी, गांधियन पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती उषा त्रिपाठी, निर्दलीय प्रत्याशी श्री किशोरी लाल एवं हिंदुस्तानी अवाम पार्टी के प्रत्याशी श्री इंद्रा देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
  • विधानसभा 175 लखनऊ कैंट से निर्दलीय के प्रत्याशी नीलम रुथ पाल , राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री अजय कुमार सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री सुरेंद्र सिंह गांधी एवं पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी श्री बालक राम अम्बेडकर द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
  • विधानसभा 176 मोहनलालगंज (अ0जा0) से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती सुशीला सरोज, भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती ममता चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री अमरेश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी श्री अमरीश सिंह पुष्कर, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी श्री हेमन्त कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी श्री विजय शंकर, निर्दलीय प्रत्याशी श्री फौजदार प्रसाद एवं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्री सूरज कुमार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

लखनऊ पूर्व- आशुतोष टंडन – भाजपा,अनुराग सिंह – सपा,मनोज तिवारी – कांग्रेस,आशीष – बसपा,आलोक सिंह -आप

लखनऊ उत्तर- नीरज बोरा – भाजपा,पूजा शुक्ला – सपा,अजय श्रीवास्तव – कांग्रेस,सरवर मलिक – बसपा,अमित श्रीवास्तव – आप

लखनऊ पश्चिम- अंजनी श्रीवास्तव -भाजपा,अरमान खान – सपा,शहाना सिद्दीकी -कांग्रेस,कायम रजा – बसपा,राजीव बख्शी – आप

लखनऊ मध्य- रजनीश गुप्ता – भाजपा,रविदास मेहरोत्रा- सपा,सदफ जाफर – कांग्रेस,आशीष श्रीवास्तव -बसपा,नदीम अशरफ-आप

लखनऊ कैंट- ब्रजेश पाठक – भाजपा,सुरेंद्र गांधी – सपा,दिलप्रीत सिंह-कांग्रेस,अनिल पांडेय-बसपा,अजय कुमार-आप

सरोजनीनगर- राजेश्वर सिंह-भाजपा,अभिषेक मिश्र – सपा,रुद्रदमन सिंह – कांग्रेस,जलीस खान – बसपा,रोहित श्रीवास्तव – आप

मलिहाबाद- जयदेवी- भाजपा,सोनू कनौजिया – सपा,इंदल रावत – कांग्रेस,जगदीश रावत – बसपाकोई नहीं – आप

मोहनलालगंज-अमरेश कुमार – भाजपा,सुशीला सरोज – सपा,ममता चौधरी – कांग्रेस,देवेंद्र सरोज – बसपा,सूरज कुमार – आप

बख्शी का तालाब- योगेश शुक्ल – भाजपा,गोमती यादव – सपा,लल्लन कुमार – कांग्रेस,सलाउद्दीन सिद्दीकी – बसपा,पंकज यादव – आप

कहां से क‍ितने प्रत्‍याशी

विधान सभा प्रत्याशी
मलिहाबाद – 11
बीकेटी – 24
सरोजनीनगर – 23
पश्चिम- 21
उत्तर- 20
पूर्व – 20
मध्य- 16
कैंट – 18
मोहनलालगंज – 15

नोट:- दिनांक 27 जनवरी 2022 को 2 नामांकन, 28 जनवरी 2022 को 4 नामांकन और दिनांक 29 जनवरी 2022 को 4, दिनांक 31 जनवरी 2022 को 13, दिनांक 1 फरवरी 2022 को 31, दिनांक 2 फरवरी 2022 को 47 और आज दिनांक 3 फरवरी 2022 को 67 नामांकन दाखिल किए गए।