राममंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण

121
राममंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण
राममंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण

राममंदिर का 70 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण पूरा। योगी सरकार के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण में आई तेजी। अयोध्या में अब राम मंदिर का दिव्य भव्य स्वरूप दिखाई देने लगा है। मंदिर को आकार देने के लिए स्तंभों को लगाया जा रहा है। राममंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण

अयोध्या। योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। ट्रस्ट के अनुसार मंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य संपन्न हो चुका है। राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। ये ग्राउंड फ्लोर यानी भूतल और उस पर बन रहे गर्भगृह की हैं। पहली बार इनमें दिख रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं।

रामलला के दर्शन यानी गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं, इनमें से 24 बन चुकी हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर अब आकार लेने लगा है। भूतल का 70% काम पूरा हो चुका है। इन तस्वीरों को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी किया है। राम मंदिर के गर्भगृह के एक हिस्से में चौखट और 20 फीट ऊंची दीवारें आकार लेती दिख रही हैं। ये मकराना के सफेद संगमरमर से बनाई जा रही हैं। इनके अलावा तस्वीरों में सिंहद्वार,गर्भगृह की दीवारें और पिलर निर्माण भी नजर आ रही है।

READ MORE- बाजरे की खेती से बदलेगी किसानों की दशा

राममंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण

नक्काशी का काम पूरा,चौखट-दीवार और सिंहद्वार तैयार हो रहे

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया, ”मंदिर निर्माण का काम तय समय से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम डालने का काम शुरू हो जाएगा। राम मंदिर की छत के करीब 200 बीम की नक्काशी का काम हो चुका है। बीम की तराशी रामसेवक पुरम और रामघाट स्थित कार्यशाला में हो रही है। जो पत्थर तराशे जा चुके हैं, उन्हें राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचाया जा रहा है।

मंदिर का निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 में पूरा हो जाएगा और जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के दिन रामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे इसके ये मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होने के बाद रामभक्त अपने आराध्य प्रभु श्री राम का दिव्य भव्य मंदिर में दर्शन पूजन कर सकेंगे। अयोध्या में अब राम मंदिर का दिव्य भव्य स्वरूप दिखाई देने लगा है। मंदिर को आकार देने के लिए स्तंभों को लगाया जा रहा है। रामलला के मंदिर को तीन मंजिला बनाया जाएगा और 1 मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी। रामलला के मंदिर की 255 फीट की चौड़ाई होगी और 350 फीट मंदिर की लंबाई होगी। मंदिर में 392 मंदिर के पिलर होंगे और अब स्तंभों को आपस में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। राममंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण