ACS मनोज कुमार सिंह का बढ़ा कद

172
ACS मनोज कुमार सिंह का बढ़ा कद
ACS मनोज कुमार सिंह का बढ़ा कद

ACS मनोज कुमार सिंह का बढ़ा कद

लखनऊ। मुख्य सचिव पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज सिंह का कद अब बड़ा हो गया है। मुख्य सचिव के बाद अब वह नंबर दो के अधिकारी हो गए हैं। मनोज कुमार सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चे बहुत दिनों से थी। मंगलवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप दी। मनोज कुमार सिंह के पास अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की भी जिम्मेदारी है।कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह को शासन ने आईआईडीसी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है। वह सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां देखने वाले अधिकारी बन गए हैं।

मनोज अफसरशाही में मुख्य सचिव के बाद सबसे ताकतवर अफसर के रूप में उभरें हैं। लंबे समय बाद किसी अधिकारी को कृषि उत्पादन आयुक्त व आईआईडीसी की जिम्मेदारी एक साथ दी गई है। इन दोनों जिम्मेदारियों के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था की धुरी के रूप में काम करने वाले कृषि व उससे संबद्ध तथा औद्योगिक विकास व उससे जुड़े करीब 18 विभाग सीधे तौर पर मनोज के निर्देशन में काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में अब एक दूसरे के पूरक विभाग को एक ही अधिकारी को दिए जाने का परचलन सा हो गया है। सूचना के साथ गृह भी अब एक साथ ही चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के डर के 2 आई ए एस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। मनोज कुमार सिंह कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन,अपर मुख्य सचिव पंचायत राज ,उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सामान्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं परियोजना समन्वयक उत्तर प्रदेश लखनऊ को वर्तमान पदों के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। लखनऊ उत्तर प्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल अग्रवाल ने केंद्र से लौटकर उत्तर प्रदेश में जॉइनिंग दी। अनिल कुमार तृतीय प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन को वर्तमान पद के साथ श्रमयुक्त उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

उत्तर प्रदेश उत्तर कैडर के 8 वरिष्ठ पी सी एस अधिकारियों का स्थानांतरण ।
आनंद कुमार शुक्ला-मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से अपर निदेशक सोडा लखनऊ।
प्रकाश गुप्ता- मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर से मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़।
संतोष कुमार वैश्य-अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बदायूं से मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर।
राकेश कुमार पटेल- मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बदायूं ।
राकेश कुमार गुप्ता-नगर मजिस्ट्रेट बरेली से मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़।
रेनू सिंह- उप जिलाधिकारी प्रयागराज से नगर मजिस्ट्रेट बरेली ।
विनय कुमार सिंह सेकंड- नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हापुड़ ।
मंगलेश दुबे- उप जिला अधिकारी बलरामपुर से नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर।

आशुतोष पांडे

उत्तर प्रदेश कैडर के आज कई आई ए एस,आई पी एस ,,पी सी एस,, पी पी एस ,अधिकारी सरकार को अपनी लंबी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त। आई ए एस अधिकारियों में पूर्व मुख्य सचिव आर के तिवारी,अरविंद कुमार,आराधना शुक्ला,आई पी एस अधिकारियों में डी जी ट्रेनिंग आर पी सिंह ए डी जी जोन बृजभूषण सहित आधा दर्जन से अधिक पी पी एस एवं पी सी एस अधिकारी आज हो जाएंगे सेवानिवृत्त।

उत्तर प्रदेश कैडर के आई पी एस अधिकारी ए डी जी अभियोजन आशुतोष पांडे ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ट्राफी प्रदान कर बताया अभियोजन के मामलों में उत्तर प्रदेश फिर से नंबर एक बन गया है ,और भारत सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण पोर्टल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश अभियोजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। जिसके लिए ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 का राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार एवं राशि प्रदान की गई है। ACS मनोज कुमार सिंह का बढ़ा कद