कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की कार्ययोजना कारगर सिद्ध

105
  • मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है।
  • प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहुँच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है।
  • सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18.30 करोड़ लोगों तक सरकारी मशीनरी ने पहुंचकर हालचाल जाना गया है।
  • संक्रमण कम होने पर भी रोजाना एक लाख से ज्यादा कोविड टेस्ट हो रहे है।
  • संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं।
  • बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.38 लाख इकाइयों को रू0 11,945 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित।
  • बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 8.63 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को लगभग 29,943 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित।
  • बैंको के साथ समीक्षा बैठक कर बैकों के माध्यम से लगभग 80 हजार करोड़ रूपये के ़ऋण एमएसएमई इकाइयों को वितरण करने का लक्ष्य दिया गया।
  • प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभिन्न बैंकों से समन्वय करके इस वर्तमान वित्तीय वर्ष का लगभग 61,000 करोड़ रूपये का लक्ष्य था जो कि पूरा कर लिया गया।
  • युवाओं के लिए प्रदेश में मिशन रोजगार चलाया जा रहा है।
  • प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम चला रही है
  • सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों की रिक्तियां को भरने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया की जा रही है।
  • सरकार द्वारा 04 साल में 04 लाख सरकारी नौकरी देने का कार्य किया गया है।
  • प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण मिशन सभी विकास खण्डों में चलाये गये थे।
  • किसान कल्याण मिशन के माध्यम से किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए उपकरण तथा अनुदान, सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।
  • प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
  • प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 663.93 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है।
  • मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे ।
  • गेहूँ की खरीद किए जाने हेतु प्रदेश में 6000 क्रय केन्द्र खोले जाने की तैयारी की जा रही
  • मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 5 लाख 50 हजार करोड़ रूपये से भी अधिक का प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत किया गया ।
  • वित्तीय वर्ष बजट में युवाओं के रोजगार की नई-नई योजनाएं लायी गयी है,प्रदेश में अव्यवस्थापनाओं और औद्योगिक विकास के लिए विशेष प्राविधान किये गये।
  • ग्राम्य विकास में और नमामि गंगे मंे प्रत्येक घर को जल, प्रत्येक गांव को सड़क, प्रत्येक गांव-घर को बिजली और प्रत्येक गांव डिजिटल और प्रत्येक गांव में बैकिंग सुविधा, सबका एक प्रयास करके प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए एक रिकार्ड बजट प्रस्तुत किया गया।

—- नवनीत सहगल

  1. प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,23,335 सैम्पल की जांच की गयी।
  2. अब तक कुल 3,06,69,496 सैम्पल की जांच की गयी।
  3. पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 108 नये मामले आये।
  4. प्रदेश में 2268 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 588 लोग होम आइसोलेशन में।
  5. प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,041 लोगों ने तथा अब तक कुल 5,44,708 लोगांे ने चिकित्सीय परामर्श लिया।
  6. विगत 24 घण्टों में 202 तथा अब तक कुल 5,91,989 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए।
  7. प्रदेश में रिकवरी रेट 98.18 प्रतिशत।
  8. प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,510 क्षेत्रों में 5,11,710 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,74,195 घरों के 15,28,35,662 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया।
  9. प्रदेश में 7,14,500 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया है जो 76.60 प्रतिशत।
  10. प्रदेश में 1,01,936 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की द्वितीय डोज का टीकाकरण किया गया।
  11. 4,58,234 फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज का टीकाकरण किया जा चुका।
  12. 11,72,734 स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंट लाइन कर्मियों को प्रथम डोज तथा 1,01,936 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की द्वितीय डोज को मिलाकर लगभग 12 लाख 73 हजार
    से अधिक कर्मियों का टीकाकरण किया गया।
  13. 25 फरवरी, 2021 को स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज के लिए एक आखिरी अवसर प्रदान किया जा रहा है।
  14. कुछ राज्यों मंे कोविड के केस फिर से बढ रहे है इसलिए अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
  15. मास्क पहनने तथा हाथ धोने से कोविड संक्रमण के अलावा अन्य प्रकार के संक्रमण से भी बचा जा सकता।

—- अमित मोहन प्रसाद


लखनऊ – अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18.30 करोड़ लोगों तक सरकारी मशीनरी ने पहुंचकर हालचाल जाना गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोविड 19 के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु अस्पतालों में समुचित इलाज व्यवस्था के साथ-साथ एग्रेसिव टेस्टिंग, काॅन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस का कार्य करने से प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिल रही है। उन्हांेने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की टेस्टिंग 70 से बढ़ाकर 01 लाख 80 हजार तक की गयी है। संक्रमण कम होने के बावजूद टेस्टिंग कम नही की जा रही है। रोजाना लगभग 01 लाख से अधिक टेस्ट हो रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश  में कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।


अपर मुख्य सचिव सूचना श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.38 लाख इकाइयों को रू0 11,945 करोड़ के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 8.63 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को लगभग 29,943 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि बैंको के साथ समीक्षा बैठक कर बैकों को लगभग 80 हजार करोड़ रूपये के ऋण एमएसएमई इकाइयों को वितरण करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभिन्न बैंकों से समन्वय करके इस वर्तमान वित्तीय वर्ष का लगभग 61,000 करोड़ रूपये का लक्ष्य था जो कि पूरा कर लिया गया है।श्री सहगल ने बताया कि युवाओं के लिए प्रदेश में मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम चला रही है। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों की रिक्तियांे को भरने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया की जा रही है। जिसके अन्तर्गत सरकार द्वारा 04 साल में 04 लाख सरकारी नौकरी देने का कार्य किया गया है।


अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण मिशन सभी विकास खण्डों में चलाये गये थे। किसान कल्याण मिशन के माध्यम से किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए उपकरण तथा अनुदान, सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 663.93 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/ कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि गेहूँ की खरीद किए जाने हेतु प्रदेश में 6000 क्रय केन्द्र खोले जाने की तैयारी की जा रही है।


अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्ष 2021-22 में 5 लाख 50 हजार करोड़ रूपये से भी अधिक का प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत किया गया हैं। इस वित्तीय वर्ष बजट पर युवाओं को रोजगार कैसे उत्पन्न हो विशेष ध्यान दिया गया है। युवाओं के रोजगार की नई-नई योजनाएं लायी गयी है, प्रदेश में अव्यवस्थापनाओं और औद्योगिक विकास के लिए विशेष प्राविधान किये गये है। इसके साथ-साथ ग्राम्य विकास और नमामि गंगे के माध्यम से प्रत्येक घर को जल, प्रत्येक गांव को सड़क, प्रत्येक गांव-घर को बिजली और प्रत्येक गांव डिजिटल और प्रत्येक गांव में बैकिंग सुविधा, सबका एक प्रयास करके प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए एक रिकार्ड बजट प्रस्तुत किया गया है।


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,23,335 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,06,69,496 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 108 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 2268 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 588 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,041 लोगों ने तथा अब तक कुल 5,44,708 लोगांे ने चिकित्सीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 202 तथा अब तक कुल 5,91,989 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.18 प्रतिशत है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,510 क्षेत्रों में 5,11,710 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,74,195 घरों के 15,28,35,662 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।


श्री प्रसाद ने बताया कि 7,14,500 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया है जो 76.60 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त 1,01,936 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की द्वितीय डोज का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 4,58,234 फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। इस प्रकार 11,72,734 स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 1,01,936 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की द्वितीय डोज का मिलाकर लगभग 12 लाख 73 हजार से अधिक कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उत्तर प्रदेश सबसे अधिक कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। 25 फरवरी, 2021 को स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज के लिए एक आखिरी अवसर प्रदान किया जा रहा है।


श्री प्रसाद ने बताया कि कुछ राज्यों मंे कोविड के केस फिर से बढ रहे है इसलिए अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मास्क पहनने तथा हाथ धोने से कोविड संक्रमण के अलावा अन्य प्रकार के संक्रमण से भी बचा जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।