मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद नहीं हुआ दाखिला

113

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज प्रयागराज की मैराथन धाविका कु0 काजल ने अपने पिताजी नीरज कुमार बिंद के साथ भेंट किया। काजल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सम्बोधित ज्ञापन में कहा कि वह कक्षा 6 की छात्रा है और खेल में उसकी रुचि है। वह मैराथन खेल में देश के लिए ओलम्पिक में मेडल लाना चाहती है।10 अप्रैल 2022 को धाविका काजल प्रयागराज से मुख्यमंत्री आवास तक दौड़कर 15 अप्रैल को लखनऊ पहुंची। काजल को स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ में दाखिला के लिए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया लेकिन अभी तक उसका स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिला नहीं हुआ।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैराथन धाविका कु0 काजल को भविष्य में सफलता की शुभकामना दी और समाजवादी पार्टी की ओर से एक लाख रूपये की राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज के दाखिला में हर सम्भव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, डॉ0 राजपाल कश्यप पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, प्रमिल यादव सदस्य जिला पंचायत, तेज बहादुर निषाद, रजनीकांत बिंद राज साहनी, शुभम यादव सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।