आखिर पिछड़ों का कितना अपमान करेगी भाजपा…!

293
आखिर पिछड़ों का कितना अपमान करेगी भाजपा…!
आखिर पिछड़ों का कितना अपमान करेगी भाजपा…!

आखिर पिछड़ों का कितना अपमान करेगी भाजपा…! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देशभर की संवैधानिक संस्थाओं को दबाने और डराने का काम भाजपा कर रही है। जिसका विरोध राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी कर रही।एकबार जनता पार्टी की सरकार ने इंदिरा गांधी जी के साथ यही किया था वही काम अब राहुल गांधी के साथ हुआ है। इतिहास फिर से दोहरा रहा है। हम जनता की अदालत में जाएंगे। भूपेश बघेल ने कहा- तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें। आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है “डरो मत” इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकि फिर इतिहास है। यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में। जनता होगी, जननेता होगा..नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह।

READ MORE-भाजपा को अडानी पर सवाल से तकलीफ क्यों..?आखिर पिछड़ों का कितना अपमान करेगी भाजपा…!

भाजपा आरक्षण को लेकर इतनी गंभीर है तो बताए कि छत्तीसगढ़ राजभवन में बिल क्यों रोक रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ों के सम्मान या अपमान की बात कैसे कर सकती है?देश में तानाशाही चल रही है। मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा दी गई है। अदाणी का मुद्दा उठाने के कारण राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। भाजपा को बताना चाहिए कि वो जांच से क्यों डर रही है। पूरी भाजपा अदाणी का बचाव क्यों कर रही है…?

भूपेश बघेल ने कहा कि अडाणी के मामले में सेबी से जांच कब होगी। उनके घर ईडी कब भेजेंगे। क्या सारी कार्रवाई सारी तत्परता केवल विपक्षी लोगों के लिए है। क्या इस देश में दो कानून है.? भूपेश बघेल ने कहा- पंडित जगत प्रकाश नड्डा जी.! आप देश के भगोड़े चोर नीरव और ललित को बचाने के लिये OBC समाज की आड़ क्यों ले रहे हैं? आप पहले यह बताएं कि BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रमन सिंह एक पिछड़ी जाति के मुख्यमंत्री यानि मुझे ‘छोटा आदमी’ कह रहे हैं। क्या भाजपा OBC को ‘छोटा आदमी’ मानती है? क्या उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिछड़े नहीं थे। जो योगी बाबा ने मुख्यमंत्री बनने के बाद आवास गंगाजल से धुलवाया था। आखिर पिछड़ों का कितना अपमान करेगी भाजपा…!

आखिर पिछड़ों का कितना अपमान करेगी भाजपा…!