अजय कुमार लल्लू ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर अर्पित की पुष्पांजलि

85

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अजय कुमार लल्लू ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारत रत्न- बाबा साहब डॉ0भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये संविधान की रक्षा करने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची पुष्पांजलि। देश में समतामूलक समाज की स्थापना एवं दलित, पिछड़ों को अधिकार दिलाने में बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका।

लखनऊ। भारतीय संविधान के निर्माता-भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सादगी के साथ मनायी गयी। इस मौके पर अजय कुमार लल्लू जी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।

अजय कुमार लल्लू ने बाबा साहब ने हमारे देश को विश्व का सबसे महान संविधान प्रदान किया है। आज उसी की बदौलत सम्पूर्ण विश्व में हमारे देश का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। उन्होने समतामूलक समाज की स्थापना, सामाजिक न्याय, शिक्षा, संगठित रहने और संघर्ष करने का मूल मंत्र दिया।

संविधान के जरिये दलितों और पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार देने का काम किया। उन्होने कहा कि देश कुछ लोग बाबा साहब के बनाये संविधान और हमारे देश के लेाकतंत्र को कमजोर और तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। आज के दिन हम सभी को देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए हर संघर्ष करते रहने का संकल्प लेना चाहिए, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, अनुशासन समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, लखनऊ जिलाध्यक्ष दक्षिणी अजय श्रीवास्तव अज्जू, डा0 लालती देवी, विजय बहादुर, सिद्धि रमाशंकर द्विवेदी, सुश्री आस्था तिवारी, जावेद अहमद, अभिषेक बाजपेयी, सुशील बाल्मीकि, हसन अब्बास, गोविन्द सिंह, सोमेश सिंह चैहान, कर्मवीर आजाद, हम्माम वहीद, अनुराग बाल्मीकि सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।