अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा चालाकी से भरी ऐसी पार्टी है जो साजिशें रचकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाती है। संवैधानिक संस्थाओं को अपनी राजनीति के स्वार्थ में कमजोर करती है। इससे सावधान रहना है। इससे जनतांत्रिक मूल्यों को भी खतरा है। अब सन्2022 में जो चुनाव होने जा रहे हैं उसमें जनता के मौलिक अधिकारों को बचाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी।


अखिलेश यादव आज यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ-फरेब के अलावा कोई सिद्धांत नहीं जानती है। अपने स्वार्थ के लिए राजनीति को प्रदूषित करने में उसे तनिक भी संकोच नहीं।

कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन भी एक और तमाशा है। यह एयरपोर्ट समाजवादी सरकार की देन है, भाजपा श्रेय लेने का चुनावी खेल, खेल रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा और वर्ष 2016 में 207 करोड़ का बजट जारी किया। वोट हथियाने के मकसद से बनने के एक साल बाद यह उद्घाटन हो रहा है।


कुशीनगर के एयरपोर्ट के उद्घाटन भी एक और तमाशा है। कुशीनगर एयरपोर्ट समाजवादी सरकार की देन है, भाजपा श्रेय लेने का चुनावी खेल, खेल रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने केन्द्र को प्रस्ताव भेजा, सन्2016 में 207 करोड़ का बजट जारी किया। वोट हथियाने के मकसद से बनने के एक साल बाद यह उद्घाटन हो रहा है।


भाजपा नाम बदलने, रंग बदलने और झूठे दावे करने में सबको पीछे छोड़ गई है। जबकि शिलान्यास की एक ईंट तक भी इन्होंने नहीं लगाई, तब भी फीता काटने और अपने नाम की पट्टी लगाने पहुंच गए हैं भाजपाई जान लें उनका भंडाफोड़ हो चुका है।


चित्रकूट, मेरठ, आजमगढ़, सैफई, कुशीनगर और मुरादाबाद आदि में हवाई अड्डा बनाने और उनके विस्तार का काम समाजवादी सरकार में ही हुआ था। उनके काम को नकारने का कुप्रयास वे कर रहे हैं। प्रदेश के विकास में जिनका एक धेले का योगदान नहीं है। वास्तव में, भाजपा कितना भी झूठ बोले, अब जनता पर उसका कोई असर होने वाला नहीं है।