राज्य सड़क निधि से 115 मार्गों के धनराशि का किया गया आवंटन

152

 

राज्य सड़क निधि से 115 मार्गों के चालू कार्य के लिए रु० 63 करोड़ 37 लाख 33 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन ।

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से प्रदेश विभिन्न जिलों के 115 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू० 63 करोड़ 37 लाख 33 हजार की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम मौर्या ने कहा कि दो  महीने में भगवान राम के वनगमन मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा। पवित्र ग्रंथ श्री रामचरित मानस (रामायण) के संदर्भों को ध्यान में रखते हुए उस मार्ग को धार्मिक महत्व की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। वहीं अयोध्या से चित्रकूट तक का हिस्सा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

इन जनपदों में देवरिया, वाराणसी, प्रतापगढ़, रामपुर, बिजनौर, उन्नाव, हरदोई, गोरखपुर, महोबा, चित्रकूट, बलिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा एवं आगरा सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में कार्यों को विसिष्टियों के अनुरूप पूर्ण कराते हुए, उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों को निर्धारित एवं अनुमोदित मानकों में विशिष्टियो के अनुरूप संपादित कराया जाए ताकि उच्चगुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।