आजादी का अमृत महोत्सव निकली तिरंगा यात्रा

45
आजादी का अमृत महोत्सव निकली तिरंगा यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव निकली तिरंगा यात्रा

अब्दुल जब्बार

भेलसर(अयोध्या)। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर विधायक राम चंद्र यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।सुबह 10 बजे से कंपोजित विद्यालय नरौली से निकलकर उमापुर होते हुए उमापुर बाबा बाजार होते हुए मां कामाख्या धाम गेस्ट हाउस पहुंची।गेस्ट हाउस पर विधायक रामचंद्र यादव ने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश आजादी अमृत काल मना रहा है।भारत के विकास के साथ सुशासन को दुनिया देख रही है।दुनिया में भारत का मान बढ़ा है।भारतवर्ष की नई पहचान दुनिया में बनी बनी है।उन्होंने कहा की आजादी के इस अमृत महोत्सव में देश की एकता अखंडता और आपसी समरसता बनाए रखने के लिए हम सबको एक साथ आना होगा। आजादी का अमृत महोत्सव निकली तिरंगा यात्रा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में आजादी के बाद सबसे अधिक गरीबों के कल्याण की योजनाओं को लागू करने का काम किया है।जिससे गरीब,किसान कल्याण,महिला स्वलंबना बढ़ा है।इसके उपरांत यात्रा सैदपुर मीरापुर तिराहा,रामाबाड़ी चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क पहुंची।स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ माल्यार्पण किया गया।इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती,भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,भारतीय जनता पार्टी मंडल के पूर्व अध्यक्ष निर्मल शर्मा,संतोष मिश्रा,राज किशोर सिंह,आशीष शर्मा,सभासद कुलदीप सोनकर,आशीष वैश्य,पंकज शर्मा सहित भारी संख्या में लोग रहे। आजादी का अमृत महोत्सव निकली तिरंगा यात्रा